कृषि कानूनों के विरोध में 11 किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

जागरण संवाददाता सिरसा केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:43 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:43 AM (IST)
कृषि कानूनों के विरोध में 11 किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
कृषि कानूनों के विरोध में 11 किसानों ने शुरू किया क्रमिक अनशन

जागरण संवाददाता, सिरसा : केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम के गेट पर पक्का मोर्चा धरनास्थल पर किसानों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। पहले दिन 11 किसान क्रमिक अनशन पर बैठे। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में गुरदीप सिंह, अवतार सिंह तार, मनी सूरतिया, गुरमीत काला, हरपाल दंदीवाल, हरपाल प्रधान, वकील सिंह खालसा, राजा सिंह, काका सिंह, अजय मान व अवतार (गोगी) शामिल हैं। हरियाणा किसान मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा ने कहा कि पक्का मोर्चा धरनास्थल को किसानों का पूरा समर्थन मिल रहा है। भारूखेड़ा ने बताया कि पक्का मोर्चा धरनास्थल से किसानों का एक दल उचाना के लिए रवाना हुआ है, जहां उपमुख्यमंत्री से सीधे सवाल किए जायेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के नाम पर वोट हथियाने वाले दोनों ही नेता अभी तक किसानों से दूरी बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि जल्द तीनों कानूनों को लेकर सरकार ने कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई तो किसान आमरण अनशन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

chat bot
आपका साथी