सिविल सर्जन कार्यालय में मनाया विश्व हैपेटाइटिस दिवस
जागरण संवाददाता रोहतक सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को विश्व हैपेटाइटिस दिवस मनाया
जागरण संवाददाता, रोहतक :
सिविल सर्जन कार्यालय में शुक्रवार को विश्व हैपेटाइटिस दिवस मनाया गया। जिले की नोडल अधिकारी डा. सुनीता धानिया ने इस मौके पर हैपेटाइटिस के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया। कर्मचारियों को हैपेटाइटिस सी के प्रकार जैसे ए,बी, सी, डी, ई के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने हैपेटाइटिस इंतजार नहीं करता की थीम के बारे में बताया। हैपेटाइटिस बी सबसे खतरनाक होता है, इससे व्यक्ति की जान भी जा सकती है। हमें सावधानी बरतने की आवश्यकता होती है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिड़ी में भी हैपेटाइटिस दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. कुलदीप सिंह के अलावा चिकित्सा अधिकारी डाक्टर ईश्वर सिंह पूनिया, चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सवीन दांगी, डा. सुमित सैनी। नर्सिंग सिस्टर ओम पति, ब्लाक आशा कोर्डिनेटर जितेंद्र कुमार, हेल्थ इंस्पेक्टर विजय कुमार, ब्लाक एजूकेटर सत्यवान नांदल, सोनिया स्टाफ नर्स, राजेश कुमार ओटीए, सुरेंद्र एमपीएचडब्ल्यू एवं सभी स्टाफ मौजूद रहा।