बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें कार्यकर्ता : सरिता नारायण

जागरण संवाददाता रोहतक जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष और निगम पार्षद सुरेश किर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Dec 2021 11:50 PM (IST) Updated:Mon, 06 Dec 2021 11:50 PM (IST)
बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें कार्यकर्ता : सरिता नारायण
बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें कार्यकर्ता : सरिता नारायण

जागरण संवाददाता, रोहतक :

जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष और निगम पार्षद सुरेश किराड़ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शिव पंजाबी धर्मशाला में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई। मुख्यातिथि भाजपा राष्ट्रीय अनुसूचित जाति मोर्चा की विशेष आमंत्रित सदस्य एवं पूर्व विधायक सरिता नारायण रहीं। डा. भीमराम आंबेडकर एक अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे और उन्हें भारतीय संविधान का जनक भी कहा जाता है। डा बाबासाहेब अम्बेडकर ने दलितों, महिलाओं और मजदूरों के साथ हो रहे सामाजिक भेदभाव के खिलाफ कई अभियान चलाए थे। उन्होंने कहा कि हमें बाबा साहेब के पदचिह्नों का अनुसरण और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लेना चाहिए।

मेयर मनमोहन गोयल व भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल ने संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया था। साथ ही अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरोध में बड़े अभियान की भी शुरुआत की थी।

इस अवसर पर सूरजमल किलोई, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री मनीष रतवाया, जिला महामंत्री राजेश भालौठ, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, महिला मोर्चा की प्रदेश संगठन संयोजक सुमिता भाटिया जांगड़ा, चेयरमैन सुनील कत्याल, पार्षद गीता, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष नवीन ढुल ने भी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके जीवन पर प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी