विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को मिलेगी बड़ी सौगात : नायब सैनी

जागरण संवाददाता, रोहतक : श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब ¨सह सैनी ने कहा है कि 17 सितंबर को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:04 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:04 PM (IST)
विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को मिलेगी बड़ी सौगात : नायब सैनी
विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों को मिलेगी बड़ी सौगात : नायब सैनी

जागरण संवाददाता, रोहतक :

श्रम एवं रोजगार मंत्री नायब ¨सह सैनी ने कहा है कि 17 सितंबर को करनाल में होने वाले विश्वकर्मा जयंती समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल श्रमिकों के कल्याण के लिए और भी घोषणाएं करेंगे। कांग्रेस पार्टी के 10 वर्ष के शासनकाल में मजदूरों के कल्याण पर केवल 28 करोड़ रुपये खर्च किए। जबकि भाजपा के लगभग चार वर्ष के शासनकाल में मजदूरों के कल्याण पर 425 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके है। वह रविवार को विश्वकर्मा जयंती समारोह को लेकर कैनाल रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

नायब सैनी ने कहा कि करनाल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में छोटे दुकानदार, टायर पेंचर लगाने का काम करने वाले, साइकिल की मरम्मत करने वाले, उद्योगों में काम करने वाले, राज मिस्त्री, निर्माण कार्यों में शामिल श्रमिक, पलंबर, बिजली, छत व फर्श पर कार्य करने वाले व वाहनों की मरम्मत करने वाले आदि वर्गों के श्रमिक बड़ी संख्या में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष विश्वकर्मा जयंती समारोह सोनीपत में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में श्रमिकों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अनेक घोषणाएं की थी। इन घोषणाओं के क्रियान्वयन के बाद श्रमिकों की स्थिति में वांछित सुधार हुआ है और उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

श्रम एवं रोजगार मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भाजपा की पहली ऐसी राज्य सरकार है जिसने मजदूरों की ¨चता की है। उन्होंने कहा कि श्रमिकों में भी यह संदेश है कि भाजपा की सरकार उनके कल्याण के लिए जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को आयुष्मान भारत योजना लांच की जाएगी। इस योजना के तहत गरीब परिवारों के मरीजों का मंहगा उपचार भी निशुल्क करवाया जाएगा।

यह रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन राम अवतार वाल्मीकि, रमेश भाटिया, चेयरमैन रमेश बल्हारा, चेयरमैन राजबीर आर्य, महामंत्री सतीश आहुजा, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, प्रदेश कार्य समिति की सदस्य राजरानी शर्मा, राजेश सहगल, राजेंद्र सुहाग, जय¨सह लाकड़ा, राजकुमार कपूर, मनोज मक्कड़, मदन कुमार ¨सह, भूषण चुघ, सतीश शर्मा ठेकेदार, विकास रोहिल्ला, गुलशन दुआ, अशोक खुराना, सतीश रोहिल्ला, सुभाष शर्मा, पंकज छाबड़ा, सुभाष शर्मा, वीर ¨सह हुड्डा, नीलम पांचाल, कुल¨वद्र ¨सह सिक्का, अनिल हुड्डा, कमल धींगडा आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी