चाकू से गोदकर महिला की हत्या, घर में की लूटपाट

जागरण संवाददाता रोहतक शहर के भीड़भाड़ वाले रिहायशी क्षेत्र केवलगंज में महिला की चा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 07:34 AM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 07:34 AM (IST)
चाकू से गोदकर महिला की हत्या, घर में की लूटपाट
चाकू से गोदकर महिला की हत्या, घर में की लूटपाट

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर के भीड़भाड़ वाले रिहायशी क्षेत्र केवलगंज में महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घर में लूटपाट भी की गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में लूटपाट के इरादे से ही वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सीमेंट कारोबारी राहुल जैन की मां 55 वर्षीय सुनीता पत्नी घनश्याम जैन वीरवार को घर में अकेली थी। शाम को उसकी जेठानी रीना घर गई तो सुनीता खून से लथपथ पड़ी थी। उसने इसकी सूचना राहुल व परिवार के सदस्यों को दी। सुनीता को पहले निजी अस्पताल और बाद में उसे पीजीआइएमएस के इमरजेंसी वार्ड में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल एक्सपर्ट डा. सरोज मलिक दहिया को जांच के लिए बुलाया। एफएसएल एक्सपर्ट टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया। हमलावरों ने चाकू से सुनीता की गर्दन और पेट पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हुई है। घर के फर्श पर खून भी बिखरा पड़ा था। हमलावरों की संख्या दो या इससे अधिक होने की आशंका है। पुलिस आसपास मकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। हमलावरों से किया सुनीता ने संघर्ष

घर की रसोई में भी सामान बिखरा पड़ा था। सिलेंडर भी नीचे गिरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि सुनीता पर रसोई में काम करते वक्त हमलावरों ने हमला किया है। मृतका ने हमलावरों के साथ संघर्ष भी किया है। यह भी हो सकता है कि महिला के आभूषण या अन्य कीमती सामान लूटने का प्रयास किया गया हो और विरोध करने पर हमला किया हो। घर में रखी 60 हजार की नकदी भी ले गए

मृतका के बेटे राहुल जैन ने पुलिस को बताया कि वह 60 हजार रुपये घर में रखकर गया था। हमलावर रुपये भी लूट ले गए। पुलिस घर में अन्य कीमती सामान और नकदी की परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जांच कर रही है। हमलावर जान-पहचान के हो सकते हैं, क्योंकि लूट से पता चलता है कि हमलावरों को यह मालूम था कि राहुल घर में 60 हजार रुपये अपनी मां को देकर गया था। पति की दस साल पहले हो चुकी है मौत

सुनीता जैन के पति घनश्याम जैन की करीब दस साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियां डिपल और रिकी हैं, जिनकी शादी कर दी है। राहुल जैन इकलौता बेटा है, जो अभी तक अविवाहित है। उनका सीमेंट व बिल्डिग मैटीरियल का कारोबार है। राहुल कारोबार के चलते बाहर रहता है। सुनीता अधिकतर समय घर में अकेली रहती थी। हालांकि उसके परिवार के सदस्य साथ लगते मकान में ही रहते हैं। लेकिन हैरानी की बात यह है कि किसी को सुनीता की हत्या की सूचना तक नहीं मिली। वर्जन

केवलगंज में महिला की चाकू से गोदकर हत्या की गई है। लूटपाट की बात भी सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूटपाट का केस दर्ज किया गया है। शीघ्र वारदात को खुलासा किया जाएगा।

कुलदीप सिंह, प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी थाना

chat bot
आपका साथी