बाढ़ पीड़ितों की मदद को गए शहीद भगत ¨सह ब्रिगेड का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, रोहतक : केरल में हुई प्राकृतिक आपदा बाढ़ राहत के लिए गए शहीद भगत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Sep 2018 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 09 Sep 2018 07:36 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की मदद को गए शहीद भगत ¨सह ब्रिगेड का किया स्वागत
बाढ़ पीड़ितों की मदद को गए शहीद भगत ¨सह ब्रिगेड का किया स्वागत

जागरण संवाददाता, रोहतक :

केरल में हुई प्राकृतिक आपदा बाढ़ राहत के लिए गए शहीद भगत ¨सह ब्रिगेड समाज सुधार समिति के अध्यक्ष अशोक पूनिया व उपाध्यक्ष राकेश अहलावत के नेतृत्व में 12 सदस्यों की टीम राहत सामग्री लेकर गई थी। रविवार को 18 दिन बाद लौटने पर समिति के सदस्यों ने दल का स्वागत किया। जिला अध्यक्ष विजय अहलावत, नित्यनाद पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुमित मलिक, कांग्रेस के जिला प्रवक्ता एडवोकेट रमेश खुराना, हरिओम सेवादल के प्रधान संजय खुराना, लावारिस पीड़ित पशु संघ के अध्यक्ष जगदीश मालिक सहित सैकड़ों लोगों ने दिल्ली बाईपास पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाकात

रोहतक : युवा रोजगार समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पान्नू ने रविवार को महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान से मिलकर प्रदेश में बहन-बेटियों के समक्ष आ रही चुनौतियां और उन पर हो रहे अत्याचारों की सच्ची तस्वीर पेश की। राजकुमार पान्नू ने कहा कि वर्तमान समय में हरियाणा के हालात काफी खराब हो चुके हैं। कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कर्मचारियों पर सरकार एस्मा लगाकर उनकी आवाज दबाने का काम कर रही है। स्कूलों में जलभराव के कारण भवन जर्जर हालत में हैं तथा छात्राओं को आने-जाने के लिए कोई सुविधाएं नहीं हैं। राजकुमार पान्नू ने कांग्रेस की महिला प्रदेश अध्यक्ष का आह्वान किया कि वे हरियाणा की छात्राओं के लिए परिवहन की व्यवस्था करवाएं।

chat bot
आपका साथी