पूर्व चेयरमैन रमेश बल्हारा के निधन से शोक की लहर

जागरण संवाददाता रोहतक हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेत

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Nov 2021 11:55 PM (IST) Updated:Sun, 07 Nov 2021 11:55 PM (IST)
पूर्व चेयरमैन रमेश बल्हारा के निधन से शोक की लहर
पूर्व चेयरमैन रमेश बल्हारा के निधन से शोक की लहर

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश बल्हारा के निधन पर रविवार को उनके पैतृक गांव बहु जमालपुर में शोक प्रकट करने वालों में कई बड़े नेताओं का आगमन हुआ। उनके निधन पर शोक प्रकट करने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, महम विधायक बलराज कुंडू, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम अवतार वाल्मीकि, भाजपा लीगल सैल के प्रदेश संयोजक रणबीर ढ़ाका, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व जिलाध्यक्ष कंवल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश शास्त्री, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राज सिंह हुड्डा, कर्मचारी चयन आयोग की पूर्व सदस्य विराज कालरा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि रमेश बल्हारा जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी को समर्पित रखा। उन्होंने भाजपा के विकास में अपना अत्याधिक योगदान दिया। उनकी सादगी व सौहा‌र्द्र की भावना सभी को याद रहेगी।

इस अवसर पर महम विधायक बलराज कुंडू ने कहा कि दिवंगत नेता रमेश बल्हारा को अपना बनाने की कला बखूबी आती थी। वो अपनी सादगी से सभी को अपना कायल बना लेते थे तथा सभी के दुख-सुख में सांझी होते थे। उनके निधन से महम क्षेत्र ने अपना एक विश्वसनीय नेता खो दिया है। जिसकी क्षतिपूर्ति कभी नहीं हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी