पूर्व विद्यार्थी विश्वविद्यालय की प्रगति में करें सहयोग : कुलपति राजबीर सिंह

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की ओर से ऑनलाइन एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि व पूर्व व वर्तमान विद्यार्थियों को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Jun 2020 08:39 AM (IST) Updated:Tue, 30 Jun 2020 08:39 AM (IST)
पूर्व विद्यार्थी विश्वविद्यालय की प्रगति में करें सहयोग : कुलपति राजबीर सिंह
पूर्व विद्यार्थी विश्वविद्यालय की प्रगति में करें सहयोग : कुलपति राजबीर सिंह

जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के अर्थशात्र विभाग की ओर से ऑनलाइन एलुमनी मीट का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि व पूर्व व वर्तमान विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान के विकास में पूर्व विद्यार्थियों की भूमिका अहम है। संस्थान की निरंतर प्रगति के लिए पूर्व विद्यार्थियों को सहयोग करना चाहिए।

विभागाध्यक्ष प्रो. संतोष नांदल ने पूर्व विद्यार्थियों की उपलब्धियों की जानकारी दी। एलुमनी प्रो. सुरेंद्र कुमार, डा. राजेंद्र गुप्ता, डा. नीलम चौधरी, डा. शाहिद अहमद, डा. अलका बहल, डा. शैलेंद्र, डा. सुशील फौगाट, डा. विकास बतरा, डा. सुरेंद्र अहलावत, डा. कविता, डा. अंकित व डा. बिमला सांगवान ने विभाग से जुड़ी यादें साझा की। कार्यक्रम का संचालन डा. राजेश कुमार ने किया। तकनीकी सहयोग ललित गांधी ने दिया।

chat bot
आपका साथी