चार लाख के करीब पहुंचा वैक्सीनेसन का आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा वैक्सीनेसन अभियान करीब चार लाख आबादी तक ही पहुंचा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 06:30 AM (IST)
चार लाख के करीब पहुंचा वैक्सीनेसन का आंकड़ा
चार लाख के करीब पहुंचा वैक्सीनेसन का आंकड़ा

जागरण संवाददाता, रोहतक : स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाया जा रहा वैक्सीनेसन अभियान करीब चार लाख आबादी तक ही पहुंचा है। 70 फीसदी आबादी अभी वैक्सीनेसन के बिना है। ऐसे में जिले के लोगों को समझना चाहिए कि जब तक वैक्सीनेसन नहीं हो जाता, तब तक बिना वजहस घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

जिला टीकाकरण अधिकारी डा. अनिलजीत त्रेहान के अनुसार अब तक 393141 डोज दी जा चुकी है। हेल्थ केयर वर्कर को अब तक 23658 डोज, फ्रंटलाइन वर्कर को 15318 डोज, 18 से 44 आयु वर्ग में 143303 डोज व 45 से 60 आयु वर्ग में 101970 डोज लगाई जा चुकी है। 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग में 108860 डोज लगाई जा चुकी है। शनिवार को कोविशील्ड की 363 व को-वैक्सीन की 70 डोज लगाई गई।

-शनिवार को आए दो नए केस

कोरोना की संक्रमण दर कम होकर 5.40 फीसद रह गई है तथा रिकवरी दर 97.79 फीसद हो गई है। शनिवार को कोविड-19 के 613 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से केवल दो सैंपल पाजिटिव पाए गए, जबकि 160 सैंपल का परिणाम आना शेष है। आज तक के आंकड़ों के अनुसार जिला में अब तक 476456 व्यक्तियों को सर्वेलेंस पर रखा गया। जिले में अब तक कोविड-19 के चार लाख 77 हजार 940 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें से 25839 सैंपल पाजिटिव पाए गए तथा चार लाख 51 हजार 941 सैंपल नेगेटिव पाये गए। इनमें से उपचार के बाद 25268 व्यक्ति स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके है। जिला में वर्तमान में कोविड-19 के पांच एक्टिव मरीज है।

chat bot
आपका साथी