चार युवकों को गोली मारने वाले दो आरोपित प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

मोखरा गांव में चार युवकों को गोली मारने के मामले में बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 26 Dec 2020 07:40 AM (IST)
चार युवकों को गोली मारने वाले दो आरोपित प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार
चार युवकों को गोली मारने वाले दो आरोपित प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रोहतक : मोखरा गांव में चार युवकों को गोली मारने के मामले में बहुअकबरपुर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। जिन्हें दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि मोखरा गांव में 5 अगस्त की शाम बाइक सवार हमलावरों ने तपा प्रधान रामकिशन के घर पर फायरिग कर दी थी। जिसमें तपा प्रधान का बेटा नीटू, अमित, कुलदीप और भगत सिंह घायल हो गए थे। अमित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। एएसआइ नफे सिंह ने मामले की जांच की। इसमें सामने आया कि नीटू के पड़ोस में बलवान का मकान है। बलवान और उसका बेटा रोहित उर्फ राजा हत्या के मामले में जेल में बंद है। जबकि छोटा बेटा सोहित उर्फ रेंचू कई आपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। दोनों परिवार के बीच कुछ दिन पहले झगड़ा हो गया था। जिसके चलते सोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में शामिल रहे आरोपित मोखरा गांव निवासी राहुल उर्फ काला और बिजेंद्र को लूट के मामले में सोनीपत में गिरफ्तार किया गया था। अब दोनों आरोपितों को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है।

हिसार के युवक को गोली मारने वाला आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रोहतक : कोर्ट परिसर के बाहर हिसार के युवक को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को आर्य नगर थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि 30 अक्टूबर को हिसार के शिव कालोनी निवासी सुनील किसी पुराने केस को लेकर रोहतक कोर्ट में वकील से मिलने के लिए आया था। जिसके साथ में गुलाब और राजू भी थे। शाम के समय कोर्ट परिसर के सामने वह अपनी गाड़ी में चलने लगे, तभी बाइक सवार तीन आरोपितों ने उन पर फायरिग कर दी थी। गोली लगने से सुनील घायल हो गया था। जिसे पीजीआइ में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसआइ रामनिवास ने जांच के बाद हिसार के शिव कालोनी निवासी मंजीत को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया। आरोपित हत्या के एक मामले में बरवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर रखा था, जो हिसार जेल में न्यायिक हिरासत में बंद था। आरोपित ने पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित को पांच दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी