डीजे संचालक पर जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार

किलोई गांव में डीजे संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में जुटी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:48 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:48 AM (IST)
डीजे संचालक पर जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार
डीजे संचालक पर जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार

रोहतक : किलोई गांव में डीजे संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। 20 अक्टूबर को किलोई गांव निवासी अजय अपने खेत में जा रहा था। जो डीजे का काम करता है। तभी रास्ते में प्रवीण, अरुण और उसके दोस्तों ने अजय को रोक लिया था। इस दौरान प्रवीण ने अजय पर गोली चला दी थी। एएसआइ जितेंद्र ने मामले की जांच के बाद आरोपित आरोपित प्रवीण और अरुण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के साथ अजय की एक दिन पहले प्रवीण और उसके साथियों से कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश को लेकर उन्होंने अजय पर हमला किया था। दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपितों को बेरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है, जिन्हें प्रोडक्शन पर लेकर जांच में शामिल किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी