बर्खास्त सिपाही हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार

कोर्ट परिसर से अपहरण का बर्खास्त सिपाही की हत्या के मामले में सीआइए-1 की टीम ने फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Aug 2020 09:56 AM (IST) Updated:Tue, 18 Aug 2020 09:56 AM (IST)
बर्खास्त सिपाही हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार
बर्खास्त सिपाही हत्याकांड में फरार चल रहे दो आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, रोहतक : कोर्ट परिसर से अपहरण का बर्खास्त सिपाही की हत्या के मामले में सीआइए-1 की टीम ने फरार चल रहे आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

सीआइए-1 प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि 24 जुलाई को कोर्ट परिसर से महम निवासी बर्खास्त सिपाही वीरेंद्र का अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आर्य नगर थाने में केस दर्ज कराया गया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसमें सामने आया था कि प्लाट के विवाद को लेकर महम के रहने वाले आरोपितों ने उसकी हत्या की थी। इस मामले अब खेड़ी महम निवासी आरोपित संजय और राजेश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गौरतलब है कि कोर्ट परिसर से अपहरण के बाद सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हुए थे। जिसके बाद एसपी ने कई पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था, जबकि कोर्ट परिसर में लगे सभी सुरक्षाकर्मियों को भी बदल दिया गया था।

chat bot
आपका साथी