योग से होंगे निरोग, आज 50 से अधिक स्थानों पर योगासन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए योग भी भूमिका अहम मानी जा रही है। लोगों मान रहे हैं कि योग से ही निरोग रहेंगे। इसी के मद्देनजर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में सोमवार को 50 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम होंगे। कोरोना महामारी में स्वास्थ्य पर फोकस किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 08:20 AM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 08:20 AM (IST)
योग से होंगे निरोग, आज 50 से अधिक स्थानों पर योगासन
योग से होंगे निरोग, आज 50 से अधिक स्थानों पर योगासन

जागरण संवाददाता, रोहतक : कोरोना महामारी से बचाव के लिए इम्युनिटी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके लिए योग भी भूमिका अहम मानी जा रही है। लोगों मान रहे हैं कि योग से ही निरोग रहेंगे। इसी के मद्देनजर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले में सोमवार को 50 से अधिक स्थानों पर योग कार्यक्रम होंगे। कोरोना महामारी में स्वास्थ्य पर फोकस किया जा रहा है। जिसके चलते लोगों का रुझान योग में बढ़ा है। शहर में कुछ स्थानों पर तो अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले ही शिविर लगाए जा रहे हैं, जिनमें अनेक लोग पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या भी काफी है। रोहतक शहर क्षेत्रों में राजीव गांधी खेल स्टेडियम, पुरानी आइटीआइ, देवीलाल पार्क, मानसरोवर पार्क, हुडा सिटी पार्क आदि के अलावा कलानौर, महम व सांपला आदि स्थानों पर भी योग कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों को लेकर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है।

---

मानसिक, शारीरिक व आध्यात्मिक उर्जा बढाता है योग : डीसी

उधर, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि योग मनुष्य की मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाता है। सभी बीमारियों का उपचार योग और स्वस्थ जीवन शैली में निहित है। योग मन को शांत रखने का एक अभ्यास है। कोरोना महामारी के बीच योग का महत्व और भी बढ़ गया है। योग का अभ्यास करने से शरीर में प्रतिरक्षा को बढ़ावा मिलता है। श्वसन संबंधी बीमारियों से बचाव होता है। जिला स्तरीय कार्यक्रम राजीव गांधी खेल स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल की अनुपालन सुनिश्चित की जाएगी। तीसरे दिन की योग रिहर्सल :

राजीव गांधी खेल स्टेडियम में रविवार को तीसरे दिन योग की रिहर्सल करवाई गई। रिहर्सल में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, एसडीएम राकेश कुमार सैनी, जिला आयुर्वेद अधिकारी सुषमा नैन, जिला खेल अधिकारी शर्मिला सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल ने फाइनल तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दया आर्या व जगबीर ने योगाभ्यास करवाया। ये सावधानियां बरतें:

वहीं, अतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी एवं योग प्रशिक्षक जनक राज ने बताया कि योग करने से पहले हल्का वार्मअप और स्ट्रेचिग जरूर करें, योगाभ्यास अपनी क्षमता अनुसार करें, योग करते समय जबरदस्ती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। हर आसन में आवश्यकतानुसार सांस लेने, छोड़ने या फिर सामान्य गति से सांस लेते रहें। योगासन खाली पेट ही करें, योग करते समय ढीले और आरामदायक कपड़े ही पहनें, खुली और शांत जगह पर ही योगाभ्यास करने का प्रयत्न करें। योगाभ्यास के लिए आदर्श समय सुबह और शाम है। योग का अभ्यास जल्दबाजी में न करें और योगाभ्यास कभी भी कठोर सतह पर न करें। हमेशा चटाई, कंबल या योग मैट पर ही अभ्यास करें। योगाभ्यास एक अच्छे प्रशिक्षित योग शिक्षक के सानिध्य में ही करें।

--

योग कार्यक्रम का समय :

जिला स्तरीय योग कार्यक्रम सुबह : 6:30 बजे आरंभ होगा।

chat bot
आपका साथी