नपा के तीन पार्षदों ने दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का हाथ

संवाद सहयोगी कलानौर नगरपालिका के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष और वार्ड 11 पार्षद प्रवीण कुमारी

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 07:28 AM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 07:28 AM (IST)
नपा के तीन पार्षदों ने दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का हाथ
नपा के तीन पार्षदों ने दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में थामा कांग्रेस का हाथ

संवाद सहयोगी, कलानौर : नगरपालिका के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष और वार्ड 11 पार्षद प्रवीण कुमारी के पति विष्णु दत ने तीन पार्षदों के साथ कांग्रेस का हाथ थाम लिया। राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा और विधायक शकुंतला ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया। भाजपा को पहले अपना समर्थन दे रहे तीन पार्षदों के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलें काफी समय से चल रही थी परंतु बुधवार शाम उन्होंने दिल्ली में दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। दरअसल कलानौर नपा की पूर्व चेयरमैन और कांग्रेस नेत्री ममता रानी के खिलाफ करीब पांच महीने अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया गया था। उस समय तीनों पार्षदों ने भी भाजपा पार्षदों का साथ देते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोट दिया था। अविश्वास प्रस्ताव के करीब पांच महीने के बाद से ही भाजपा के सुनील कत्याल कार्यवाहक अध्यक्ष की गद्दी पर काबिज हैं।

-चेयरमैन पद के लिए अब कांग्रेस चलेगी दांव

तीनो पार्षदों के कांग्रेस का हाथ थामने के बाद अब नपा चेयरमैन पद पर कांग्रेस को भी विष्णु दत की पत्नी प्रवीण कुमारी के रूप में एक शशक्त दावेदार मिल गया है। पिछले अविश्वास प्रस्ताव में भाजपा समर्थित प्रवीण कुमारी एक वोट से चेयरमैन पद से हार चुकी हैं। वार्ड 11 पार्षद प्रवीण कुमारी, वार्ड 14 पार्षद कमलेश रानी व वार्ड आठ पार्षद किरण कुमारी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद कांग्रेस का कुनबा भी बढ़ गया है। पार्टी में शामिल होने के बाद पार्षदों ने बताया कि अगले महीने कांग्रेस के सभी पार्षद नपा चेयरमैन पद का चुनाव करवाने के लिए रोहतक उपायुक्त से मुलाकात करेंगे।

पति-पत्नी रह चुके हैं चार बार पार्षद

कांग्रेस में शामिल होने वाले विष्णु दत 2003 और 2013 में नपा पार्षद रह चुके हैं। उनकी पत्नी प्रवीण कुमारी भी 2008 व 2018 में नपा पार्षद निर्वाचित हुई है। विष्णु दत ने 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था। 2019 में हुए जिला परिषद के चुनाव में वो मात्र 176 वोट से राजेंद्र वाल्मीकि से चुनाव हार गए थे।

chat bot
आपका साथी