फिर आज भुजाएं फड़क उठी भारत के वीर जवानों की..

जागरण संवाददाता रोहतक फिर आज भुजाएं फडक उठी भारत के वीर जवानों की..। इस धरती

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Oct 2021 11:55 PM (IST) Updated:Thu, 28 Oct 2021 11:55 PM (IST)
फिर आज भुजाएं फड़क उठी भारत के वीर जवानों की..
फिर आज भुजाएं फड़क उठी भारत के वीर जवानों की..

जागरण संवाददाता, रोहतक :

फिर आज भुजाएं फडक उठी भारत के वीर जवानों की..। इस धरती का स्वर्ग यहां पर अपनी भारत माता है..। मेरा रंग दे बसंती चोला माई रंग दे बसंती चोला..। देशभक्ति के इन गीतों ने वीरवार को रोहतक के बाल भवन में हुए बाल महोत्सव में आए दर्शकों में भी जोश भर दिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सोमदत खुंडिया ने बताया कि जिला बाल कल्याण परिषद् की ओर से उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के मार्गदर्शन में बाल भवन में मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के आखरी दिन समूह गान के तीन समूहों का आयोजन किया गया। जिसमें 30 टीमों के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में वीना कौशिक, आशा आहुजा, रचना पालीवाल, जिला बाल कल्याण अधिकारी, सोनीपत सुरेखा हुड्डा, डीसीपीओ कुलदीप, सहायक कार्यक्रम अधिकारी नीलम, कलाकार सिद्वार्थ, सुदेश कुमार आदि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में निर्याणक मंडल में पंडित नेकी राम कालेज के डा. मुकेश वर्मा, आइसी कालेज की साधिका, एमडीयू के डा. सौरभ वर्मा शामिल थे। समूह गान के दूसरे ग्रुप में प्रथम स्थान पर वैश्य माडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भिवानी, दूसरे स्थान पर एचडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल साल्हावास झज्जर, तीसरे स्थान पर जानकी दास कपूर पब्लिक स्कूल सोनीपत व सांत्वना के लिए पठानिया पब्लिक स्कूल रोहतक व स्वामी नित्यानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक का चयन किया गया।

समूह गान के तीसरे ग्रुप में प्रथम स्थान पर डीएवी स्कूल बहादूरगढ झज्जर, दूसरे स्थान पर लिटल हार्ट पब्लिक स्कूल भिवानी, तीसरे स्थान पर डीएवी पब्लिक स्कूल सोनीपत, वैश्य माडल स्कूल भिवानी और सांत्वना पुरस्कार के लिए जानकी दास कपूर स्कूल सोनीपत, एसआर सेनचुरी पब्लिक स्कूल झज्जर का चयन किया गया। चौथे समूह गान में प्रथम स्थान पर वैश्य माडल स्कूल भिवानी, दूसरे स्थान पर एचडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल साल्हावास झज्जर, तीसरे स्थान पर ओम पब्लिक स्कूल गोहाना, सोनीपत और सांत्वना पुरस्कार के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल दादरी तोय झज्जर, हिन्दु विदापीठ सोनीपत का चयन किया गया।

chat bot
आपका साथी