निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शहरी क्षेत्र के चार गांवों से ढहाए अवैध कब्जे

जागरण संवाददाता रोहतक नगर निगम क्षेत्र में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई। निगम के अ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:11 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:11 AM (IST)
निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शहरी क्षेत्र के चार गांवों से ढहाए अवैध कब्जे
निगम की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शहरी क्षेत्र के चार गांवों से ढहाए अवैध कब्जे

जागरण संवाददाता, रोहतक

नगर निगम क्षेत्र में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की गई। निगम के अधिकारियों ने शिकायतों का संज्ञान लेकर सख्ती दिखाई। कुछ स्थानों पर विरोध हुआ। लेकिन पुलिस बलों की मौजूदगी के चलते विरोध काम नहीं आया। करीब 20 स्थानों पर अवैध कब्जे गिराए या फिर कार्रवाई की। निगम की टीम की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कार्रवाई से पहले किसी को भनक तक नहीं लगने दी।

भूमि अधिकारी सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में मशीन, 30 से अधिक कर्मचारियों की टीम और संबंधित थानों की पुलिस के साथ कार्रवाई करने पहुंची। सुनारिया में सड़क के रास्ते पर अवैध कब्जे मिले। निगम की टीम ने कार्रवाई की। गढ़ी बोहर में कार्रवाई की गई। यहां भी अवैध कब्जे मिले। बोहर में तालाब वाले रास्ते पर कब्जे थे, इसलिए सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई की। बोहर में ही करीब डेढ़ एकड़ में डेयरी बनाकर इसका संचालन किया जा रहा था। शिकायतों को आधार बनाकर निगम की टीम ने अवैध कब्जे हटवा दिए। शीतल नगर में खेत में जाने वाल रास्ते पर पक्की दीवार निर्मित करने के मामले में कार्रवाई की। 10 एकड़ जमीन में अवैध कब्जे हटाए, विरोध भी हुआ

निगम के भूमि अधिकारी गोयल ने बताया कि कई शिकायतें सामने आई थीं। इनमें अलग-अलग स्थानों पर रैंप, सीढि़यों के अलावा दीवार व दूसरे अवैध निर्माण किए गए थे। निगम के आयुक्त डा. नरहरि बांगड़ के आदेश पर कार्रवाई की गई। भूमि अधिकारी ने बताया कि करीब 10 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जे थे। इसमें नगर निगम की जमीन के अलावा सार्वजनिक रास्ते तक अवैध कब्जों की जद में थे। दूसरी ओर, निगम की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। बोहर में कुछ लोग विरोध में सामने आए। शीतल नगर में करीब 25 लोग विरोध में सामने आ गए थे। पुलिस ने लोगों को समझाया। कुछ स्थानों पर लोग नहीं माने तो सख्ती दिखाई।

chat bot
आपका साथी