हादसे का शिकार हुए दोनों भाईयों के शव स्वजनों को सौंपे

जागरण संवाददाता रोहतक रोहतक आउटर बाईपास पर सड़क हादसे में शिकार हुए दोनों भा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:55 PM (IST)
हादसे का शिकार हुए दोनों भाईयों के शव स्वजनों को सौंपे
हादसे का शिकार हुए दोनों भाईयों के शव स्वजनों को सौंपे

जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक आउटर बाईपास पर सड़क हादसे में शिकार हुए दोनों भाईयों के शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव को उनके स्वजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं दोनों घायलों की हालत में सुधार है। बता दें, कि यमुनानगर निवासी चरणजीत व सतवंत दोनों सगे भाई अपने परिचतों के साथ बहादुरगढ़ से अपने घर लौट रहे थे। जो वहां पर अपने एक रिश्तेदार की तेरहवीं में गए थे। बारिश के कारण उनकी कार अनियंत्रित हो गई और वह पलट गई। हादसे में चरणजीत और सतवंत सिंह की मोके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनके सागर और कुलवंत गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका तभी से पीजीआइएमएस में उपचार चल रहा है। दोपहर के समय उनके स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। जिन्होंने बताया कि चरणजीत और सतवंत का आपस में बेहद लगाव था। उनकी मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी