ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में लें कृषि अधिकारियों की सहमति : शर्मा

कृषि विकास अधिकारी संगठन हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक बुधवार को उपकृषि निदेशक कार्यालय रोहतक में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 08:31 AM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 08:31 AM (IST)
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में लें कृषि अधिकारियों की सहमति : शर्मा
ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में लें कृषि अधिकारियों की सहमति : शर्मा

जागरण संवाददाता, रोहतक : कृषि विकास अधिकारी संगठन हरियाणा की राज्य स्तरीय बैठक बुधवार को उपकृषि निदेशक कार्यालय रोहतक में हुई। जिसकी अध्यक्षता संगठन के प्रधान डा राजेंद्र शर्मा ने की। बैठक में राज्य कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। प्रत्येक जिला संगठन की कार्यकारिणी के सदस्यों ने अपनी भागीदारी दर्ज की।

शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में कृषि अधिकारियों की सहमति लेने सहित तमाम मांगें बैठक में उठाई गई। बैठक में मौजूद एडीओ ने कहा कि हरियाणा में अन्य सभी विभागों की ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी उनके कर्मचारी एवं अधिकारियों के परामर्श के बाद उनकी सुविधाओं के तहत बनाई गई है जबकि कृषि विभाग में यह बिल्कुल विपरीत है। कृषि विकास अधिकारियों की बिना सहमति के उच्च स्तर पर ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी तैयार की जा रही है। जिसमें सभी एडीओ को उनके स्थान से 150 से 200 किलोमीटर दूर जबरदस्ती भेजने की तैयारी की जा रही है। जो कि हरियाणा के किसी भी एडीओ को मंजूर नहीं है। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी एवं सर्विस रूल को किसान हित में संगठन की सहमति से लागू करने की मुख्यमंत्री से मांग भी की है।

chat bot
आपका साथी