बैडमिटन में सनी नेहरा ने अनमोल भूटानी को हरा फाइनल में बनाई जगह
जागरण संवाददाता रोहतक जिला बैडमिटन एसोसिएशन(डीबीए) रोहतक की ओर से 29वीं जिला स्तर
जागरण संवाददाता, रोहतक :
जिला बैडमिटन एसोसिएशन(डीबीए) रोहतक की ओर से 29वीं जिला स्तरीय बैडमिटन प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को हुआ। जिसमें खिलाड़ियों ने जीत के लिए खूब पसीना बहाया।
तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता के पहले दिन रोचक मुकाबले खेले हुए। जिनमें से अंडर-17 (लड़का वर्ग) सिगल्स में सनी नेहरा ने 21-11, 21-10 से अनमोल भूटानी को हरा कर फाइनल में जगह बनाई, जबकि इसी श्रेणी में अंकित मलिक ने वंश सिधु को 21-19, 18-21, 22-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, अंडर-17 (लड़का वर्ग) डबल्स में हर्श आनंद व सरवर देशवाल ने वंश सिधु व रिदम की जोड़ी को 21-10, 21-05 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही मोहित दुहन व सनी नेहरा की जोड़ी ने प्रथम चावला व हर्षित धनखड़ को 21-13, 21-17 से हरा कर फाइनल में स्थान बनाया।
इससे पहले जिला बैडमिटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने इसका शुभारंभ कराया। यशपाल ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 113 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे, जिसमें अंडर-17 (लड़का वर्ग) सिगल्स में 23, अंडर-17 (लड़का वर्ग) डबल्स में 16, जिसमें अंडर-19 (लड़का वर्ग) सिगल्स में 22, अंडर-19 (लड़का वर्ग) डबल्स में 12, मैंस सिगल्स में 21 व मैंस डबल्स में 20 खिलाडियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। लाढ़ौत रोड स्थित नवयुग बैडमिटन एकेडमी में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन आज अंडर-17 (लड़का वर्ग) के मुकाबले करवाए गए हैं। शुभारंभ पर ये रहे मौजूद :
इस अवसर पर जिला बैडमिटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंदर मलिक, सचिव उमेद शर्मा, टूर्नामेंट कोआर्डिनेटर रितेश दलाल, भारत भूषण अरोड़ा, हरिओम चंदेल, गिरीश सैनी, जिला बैडमिटन कोच प्रवेश के अलावा नवयुग बैडमिटन एकेडमी के संचालक सुरेश देसवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।