ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों की दी जानकारी

रोहतक विज्ञप्ति श्री लालनाथ हिदू कालेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 06:42 AM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 06:42 AM (IST)
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों की दी जानकारी
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों की दी जानकारी

रोहतक, विज्ञप्ति : श्री लालनाथ हिदू कालेज में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य डा. रश्मि छाबड़ा ने ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कालेज की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी अनुशासित जीवन व्यतीत करना चाहिए। डा. रजनी कुमारी ने कहा कि विद्यार्थी देश के भविष्य के निर्माता हैं।

विद्यार्थी कल्याण प्रकोष्ठ की संयोजिका डा. उमा शर्मा ने कहा कि मानवता का विकास ही जीवन का मूलमंत्र होना चाहिए। वाणिज्य विभाग की संचालिका डा. नीलम मग्गू ने समान अवसर प्रकोष्ठ की जानकारी दी। कालेज में विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी वंदना रंगा ने दी। एसएफएस संचालिका ने इस स्कीम में आने वाले कोर्स की जानकारी दी। अनुशासन समिति के इंचार्ज डा. संदीप कुमार ने कहा कि अनुशासन ही कामयाबी का आधार है। खेल समिति के संचालक डा. प्रदीप कुमार ने खेल गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर डा. शालू जुनेजा, डा. राजेश गहलावत, डा. सुमित कुमारी दहिया, डा. प्रोमिला यादव, रौनक राठी, डा. सुमन रानी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी