गांधी निश्शुल्क स्कूल के विद्यार्थी दिल्ली में मचाएंगे धमाल

जागरण संवाददाता रोहतक सेक्टर पांच के निकट स्थित गांधी निश्शुल्क स्कूल के विद्यार्थी दिल्ली

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 11:53 PM (IST)
गांधी निश्शुल्क स्कूल के विद्यार्थी दिल्ली में मचाएंगे धमाल
गांधी निश्शुल्क स्कूल के विद्यार्थी दिल्ली में मचाएंगे धमाल

जागरण संवाददाता, रोहतक :

सेक्टर पांच के निकट स्थित गांधी निश्शुल्क स्कूल के विद्यार्थी दिल्ली में धमाल मचाएंगे। दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की स्पो‌र्ट्स प्रतियोगिता के शुभारंभ पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में यहां के विद्यार्थी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। इसके साथ ही ये विद्यार्थी यहां होने वाली खेल प्रतियोगिता में भी भाग लेंगे। इस स्कूल के 33 विद्यार्थी इसके लिए यहां रोजाना कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

गांधी निश्शुल्क के संस्थापक नरेश कुमार ने बताया कि स्कूल के 33 विद्यार्थियों में 19 छात्राएं शामिल हैं। प्रतियोगिता का आयोजन 18 सितंबर को दिल्ली में होगा। प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक मुकाबले, फिटनेस ड्रिल, खो-खो मैच आदि का आयोजन किया जाएगा। इस निश्शुल्क स्कूल के विद्यार्थियों को स्कालर्स रोजरी स्कूल के शिक्षक मनोज व विशाखा डांस का प्रशिक्षण दे रहे हैं। विद्यार्थी रोजाना सुबह पांच बजे ही यहां अभ्यास के लिए पहुंच जाते हैं। विद्यार्थी यहां चार दिन से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। प्रतियोगिता में देशभर के चुनिदा स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए विद्यार्थियों में उत्सुकता बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी