रोहतक में प्रदेश स्तरीय ग्रेपलिग कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

जागरण संवाददाता रोहतक सर छोटूराम स्टेडियम रविवार से ग्रेपलिग कुश्ती की प्रदेशस्तरीय

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 07:01 AM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 07:01 AM (IST)
रोहतक में प्रदेश स्तरीय ग्रेपलिग कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज
रोहतक में प्रदेश स्तरीय ग्रेपलिग कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज

जागरण संवाददाता, रोहतक :

सर छोटूराम स्टेडियम रविवार से ग्रेपलिग कुश्ती की प्रदेशस्तरीय दो दिवसीय प्रतियोगिता का आगाज हुआ। भारतीय कुश्ती संघ से संबद्ध इस कमेटी की ओर से कराई जा रही इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 400 खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं। हरियाणा ग्रेपलिग कमेटी के महासचिव विनोद शर्मा व ग्रेपलिग संघ रोहतक के जिला सचिव संजीव कादयान ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि दिनेश कपूर राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रेपलिग कमेटी आफ इंडिया, विशिष्ट अतिथि बिरजू शर्मा महासचिव ग्रेपलिग कमेटी आफ इंडिया, पवन अहलावत अध्यक्ष ग्रेपलिग कमेटी आफ हरियाणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तकदीर नरवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता के प्रवक्ता महेंद्र सैनी ने बताया कि सब जूनियर, जूनियर, कैडेट्स, सीनियर महिला व पुरूष वर्ग में यह प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है। जिसमें हरियाणा राज्य के सभी जिलों से एक भार वर्ग में प्रत्येक जिले से सिर्फ एक खिलाड़ी भाग लेगा। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी का हरियाणा की टीम में चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी 20 से 22 अक्टूबर तक इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय इंडोर स्टेडियम दिल्ली में होने वाली नेशनल प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में अलग अलग आयु के पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता को लेकर पहलवानों में उत्साह बना हुआ है। प्रतियोगिता से पहले खिलाड़ियों की वेट कैटेगिरी का आंकलन किया गया। वहीं, दोनों दिन विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। रविवार को सब जूनियर व कैडेट्स के मुकाबले हुए जबकि सोमवार को जूनियर व सीनियर वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।

पानीपत के रोहित ने 46 किलो में जीता स्वर्ण

प्रवक्ता के मुताबिक 46 किलो वर्ग में पानीपत के रोहित ने स्वर्ण, भिवानी के अशोक ने रजत व रेवाड़ी के अर्जुन और झज्जर के वंश ने कांस्य पदक जीता। 50 किलो वर्ग में दादरी के नीतिन ने स्वर्ण, भिवानी के राकेश ने रजत व पानीपत के तरंग और हिसार के विकास ने कांस्य पदक जीता। 54 किलो भार वर्ग में दादरी के भूपेश ने स्वर्ण, रोहतक के विशाल ने रजत, पानीपत के आर्यन और झज्जर के अरुण ने कांस्य पदक जीता है। वहीं, 58 किलो वर्ग में फतेहाबाद के रोहित ने स्वर्ण, हिसार के सोनू ने रजत जबकि सोनीपत के अरविद व झज्जर के अंकुश ने कांस्य पदक जीता है। 63 किलो भार वर्ग में रोहतक के रितेश ने स्वर्ण, पलवल के प्रियांशु ने रजत जबकि भिवानी के भारत और सोनीपत के अंकित ने कांस्य पदक जीता है। 76 किलो वर्ग में सोनीपत के आकाश ने स्वर्ण, भिवानी के राहुल ने रजत जबकि रोहत के आशीष ने कांस्य पदक जीता है। 85 किलो वर्ग में दादरी के प्रतीक ने स्वर्ण, सोनीपत के सचिन ने रजत जबकि झज्जर के गौरव व हिसार के अमित हुड्डा ने कांस्य पदक जीता है।

लड़कियों में हिसार की लक्ष्मी ने जीता स्वर्ण

उधर, लड़कियों के 46 किलो वर्ग में हिसार की लक्ष्मी ने स्वर्ण व झज्जर की तन्नू दलाल ने रजत पदक जीता है जबकि 52 किलोग्राम वर्ग में भिवानी की वर्षा ने स्वर्ण जबकि सोनीपत की शीतल ने रजत पदक जीता है। 56 किलोग्राम में भिवानी की अंकिता ने स्वर्ण, दादरी की रितू ने रजत जबकि रोहतक की तमन्ना व पलवल की चंचल ने कांस्य पदक जीता है। अलग अलग मुकाबले देर शाम तक भी जारी रहे।

chat bot
आपका साथी