सरकार ने बढ़ाए हाथ, खेल मंत्री ने की सुनीता को पांच लाख रुपये की देने की घोषणा

स्ट्रेंथ लिफ्टिग में व‌र्ल्ड चैंपियन सुनीता कश्यप को हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने सरकार की ओर से पांच लाख की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 06:29 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 06:29 AM (IST)
सरकार ने बढ़ाए हाथ, खेल मंत्री ने की सुनीता को पांच लाख रुपये की देने की घोषणा
सरकार ने बढ़ाए हाथ, खेल मंत्री ने की सुनीता को पांच लाख रुपये की देने की घोषणा

संवाद सहयोगी, महम : स्ट्रेंथ लिफ्टिग में व‌र्ल्ड चैंपियन सुनीता कश्यप को हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह ने सरकार की ओर से पांच लाख की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही खेलने के लिए इन्हें जो भी सुविधा चाहिए उसके लिए जिला खेल अधिकारी को आदेश दे दिए गए हैं। सिंह ने कहा है कि सुविधाओं के अभाव में किसी भी खिलाड़ी का करियर खराब नहीं होने दिया जाएगा। ऐसे खिलाड़ियों को लेकर वे खुद गंभीर हैं, वे खुद भी इस दौर से गुजर चुके हैं। खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह से सोमवार को उनके कार्यालय में मिलने पहुंची अंतरराष्ट्रीय वेट लिफ्टिग व स्ट्रेंथ लिफ्टिग खिलाड़ी सुनीता कश्यप से बातचीत कर यह घोषणा की। खेल मंत्री ने कश्यप समाज के लोगों से कहा कि नौकरी के लिए सुनीता के कागजात रख लिए गए हैं। जल्द ही इस तरफ भी ध्यान दिया जाएगा। खेल मंत्री ने अपने ट्विटर पर भी यह जानकारी साझा की है। खेल मंत्री ने कहा कि सुनीता ने विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करते हुए खुद को साबित किया है।

खिलाड़ी सुनीता कश्यप और उसके परिवार ने खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया और आज उन्हें खेलों में करियर बनाने के प्रति मोटिवेट किया।

उधर, समाज के अन्य लोगों की ओर से भी बेटी सुनीता का सम्मान जारी है। दिल्ली से आए इंकमटैक्स आफिसर संजय दहिया ने 51 हजार का सहयोग किया। उन्होंने कहा कि जब तक सुनीता खेलती रहेगी तब तक वे उसके खाते में हर माह 10 हजार रुपये डालते रहेंगे। हर वक्त हर संभव मदद की जाएगी। उनकी प्रैक्टिस के बीच में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। पंजाब नेशनल बैंक महम के मैनेजर की ओर से भी 11 हजार का सहयोग दिए जाने की घोषणा की है। सुनीता का हौसला बढाने के लिए लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिला अक्ष्यक्ष सुरेंद्र पांचाल व युवा अध्यक्ष रवि सैनी ने अपनी जूस की दुकान से 6100 रुपये का योगदान दिया। उन्होंने कहा कि गरीब बहन की मदद करके जो खुशी मिली है उसे बयां नहीं कर सकते।

chat bot
आपका साथी