प्रदेश के 75 हजार लोगों को अंगदान के लिए तैयार करेगा सोटो
स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) की ओर से प्रदेश भर के 75 हजार लोगों को अंगदान के लिए तैयार किया जाएगा। अंगदान के लिए जागरूक करने को सोटो की ओर से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा।
विक्रम बनेटा, रोहतक
स्टेट आर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन (सोटो) की ओर से प्रदेश भर के 75 हजार लोगों को अंगदान के लिए तैयार किया जाएगा। अंगदान के लिए जागरूक करने को सोटो की ओर से जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। सोटो को यह लक्ष्य 15 अगस्त 2021 से पहले पूरा करना है। देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, इसलिए इसकी थीम के अनुसार 75 हजार का लक्ष्य रखा गया है। सोटो का प्रदेश मुख्यालय रोहतक पीजीआइ के एमएस कार्यालय में है, जहां से पूरी गतिविधि को मानीटर किया जाएगा। सोटो की ट्रांसप्लांट कोआर्डिनेटर दीप्ति के अनुसार लोगों को प्रेरित करने की शुरुआत पीजीआइ कैंपस से कर दी गई है। पीजीआइ के वैक्सीनेसन काउंटर पर आने वाले युवाओं को हर रोज अंगदान के लिए प्रेरित किया जाता है। अभियान से इंस्पयार होकर महम क्षेत्र के गांव भैणी भैरो की 20 वर्षीय छात्रा नरेन अंगदान का फार्म भर चुकी है। -कोरोना काल में इंटरनेट मीडिया का सहारा
युवाओं को प्रेरित करने के लिए यूनिवर्सिटी व कालेज में टीम अभी नहीं जा पा रही है। टीम की ओर से इंटनरेट मीडिया पर युवाओं को अभियान से जोड़ने के लिए संस्थान के नाम से पेज बनाया गया है। इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवा संस्थान के पेज से जुड़ रहे हैं। अगर कालेज खुलते हैं तो टीम वहां पर जाकर युवाओं को जागरूक करेगी। वहीं संस्थान की ओर से प्रोजेक्ट के लिए मोहन फाउंडेशन का सहयोग भी लिया जा रहा है। हर जिले के एनजीओ को संस्थान अपने अभियान से जोड़ेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अभियान पहुंचाया जा सके।
-आठ बीमारियों में अंग प्रत्योपण से इलाज संभव
रोग अंग
हृदय विफलता हृदय
फेफड़ों की बीमारी फेफड़े
गुर्दे की विफलता गुर्दा
यकृत की विफलता यकृत
मधुमेह अग्नाशय
²ष्टिहीनता नेत्र
हृदय वाल्व रोग हृदय वाल्व
गंभीर रुप से जलना त्वचा
----------
अंग प्रत्यारेापण के लिए तय समय
अंग तय समय
हृदय चार से छह घंटे
फेफड़े चार से आठ घंटे
छोटी आंत छह से दस घंटे
यकृत 12-15 घंटे
अग्नाशय 12-24 घंटे
गुर्दा 24 से 48 घंटे
-------------------
18 वर्ष की आयु जरूरी: दहिया
मरणोपरांत अंगदान का फार्म भरने के लिए कम से कम 18 वर्ष आयु निर्धारित है। वहीं परिवार के दो लोगों की लिखित सहमति इसमें बेहद आवश्यक है। सोटो की ओर से प्रदेशभर में अंगदान के लिए जागरूक किया जा रहा है। अंगदान बेहद नेक कार्य है, मरणोपरांत भी हम अन्य कई लोगों को नया जीवन दे सकते हैं। अमृत महोत्सव पर शुरू किए गए अंगदान अभियान का सभी को हिस्सा बनना चाहिए।
डा. पुष्पा दहिया, एमएस, पीजीआइ, रोहतक।