मकडौली धरने पर अभी भी डटे प्रदर्शनकारी , संयुक्त मोर्चा के आदेश का इंतजार

तीन कृषि कानूनों को सरकार की ओर से वापस लिए जाने के एलान के बाद रोहतक के मकडौली टोल पर धरना शनिवार को भी जारी रहा और पहले की तरह ही यहां पर स्थिति सामान्य बनी रही। हालांकि धरने का संचालन कर रहे भारतीय किसान यूनियन चढ़नी के जिला अध्यक्ष राजू मकडौली का कहना है कि धरने की आगामी रणनीति को लेकर अभी उनको संयुक्त मोर्चा के आदेश का इंतजार है। मोर्चा की ओर से जो भी आदेश मिलेगा उसका पालन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Nov 2021 07:48 PM (IST) Updated:Sat, 20 Nov 2021 07:48 PM (IST)
मकडौली धरने पर अभी भी डटे प्रदर्शनकारी , संयुक्त मोर्चा के आदेश का इंतजार
मकडौली धरने पर अभी भी डटे प्रदर्शनकारी , संयुक्त मोर्चा के आदेश का इंतजार

जागरण संवाददाता, रोहतक : तीन कृषि कानूनों को सरकार की ओर से वापस लिए जाने के एलान के बाद रोहतक के मकडौली टोल पर धरना शनिवार को भी जारी रहा और पहले की तरह ही यहां पर स्थिति सामान्य बनी रही। हालांकि धरने का संचालन कर रहे भारतीय किसान यूनियन चढ़नी के जिला अध्यक्ष राजू मकडौली का कहना है कि धरने की आगामी रणनीति को लेकर अभी उनको संयुक्त मोर्चा के आदेश का इंतजार है। मोर्चा की ओर से जो भी आदेश मिलेगा, उसका पालन किया जाएगा।

रोहतक में गोहाना रोड स्थित मकडौली टोल पर करीब एक साल से किसानों का धरना चल रहा है। जिसकी अगुवाई राजू मकडौली व अन्य किसान कर रहे हैं। राजू ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से अभी सिर्फ तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने का ऐलान किया गया है। जबकि किसान आंदोलन की और भी मांगे हैं। जिनमें एमएसपी तय किया जाने, आंदोलन में मृतक किसानों के परिवारों को सरकारी नौकरी दिए जाने आदि मांगें शामिल हैं। जब तक किसानों के ये सभी मांगें पूरी नहीं होगी, तब तक यहां पर किसानों का धरना यूं ही जारी रहेगा। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में संयुक्त मोर्चा के नेताओं से भी लगातार बातचीत होती रहती है। आंदोलन को लेकर या धरना समाप्त करने आदि को लेकर मोर्चा की ओर से मिले आदेश का पालन किया जाएगा। यह आंदोलन सभी किसानों के सहयोग से चलाया जा रहा है। उधर, किसान आंदोलन के चलते टोल पर दिए जा रहे धरने के चलते यह टोल भी लंबे समय से बंद है। जिससे सरकार को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। शनिवार को धरने पर आसपास के अनेक गांवों के किसान भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी