रोहतक से संचालित होगा श्री राम जन्मभूमि समर्पण अभियान

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान हरियाणा के प्रांत प्रचार-प्रसार कार्यालय का उद्घाटन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 08:00 AM (IST)
रोहतक से संचालित होगा श्री राम जन्मभूमि समर्पण अभियान
रोहतक से संचालित होगा श्री राम जन्मभूमि समर्पण अभियान

जागरण संवाददाता, रोहतक: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास निधि समर्पण अभियान हरियाणा के प्रांत प्रचार-प्रसार कार्यालय का उद्घाटन विश्व हिदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त महा मंत्री डा. सुरेंद्र जैन, प्रांत अभियान प्रमुख राकेश त्यागी व विश्व हिदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री प्रेमशंकर ने दीप प्रज्वलन करके किया।

निधि समर्पण अभियान में जन-जन की भावपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार कार्यालय भारत भक्ति आश्रम विश्व हिदू परिषद सर्कुलर रोड रोहतक परिसर में रहेगा। डा. सुरेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को कार्यालय के उद्घाटन की बधाई देते हुए कहा कि निधि समर्पण अभियान हरियाणा में यह अभियान एक फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। जल्द ही सभी जिलों में प्रचार-प्रसार की टीमों का गठन कर दिया जाएगा। प्रचार-प्रसार किसी भी जन अभियान की सफलता के आधार होते हैं। उसकी कुशलता के आधार पर ही अभियान की सफलता निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय सिर्फ अभियान का ही नहीं वरन संपूर्ण हरियाणा के लिए केंद्र बिदु बन जाएगा। अभियान प्रमुख राकेश त्यागी ने कहा कि इस अभियान में हरियाणा के सभी गांव सभी बस्तियों में जाकर मंदिर निर्माण में समाज के सभी वर्ग का सहयोग लिया जाएगा। श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान विश्व के अब तक के सबसे बड़े अभियान के रूप में कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस अवसर पर अभियान के प्रांत प्रचार-प्रमुख मंजुल पालीवाल, जिला प्रचार प्रमुख ईश्वर भारतीय, विहिप कार्यालय प्रमुख विनोद श्रीवास्तव, प्रचार कार्यालय प्रमुख आवेश कुमार, नवीन सूदन आदि उपस्थित रहे। हरियाणा में आठ-दस हजार टोलियां बनाएंगे

अभियान की जानकारी देते हुए डा. सुरेंद्र जैन ने कहा कि यह निधि समर्पण अभियान विश्व का सबसे बड़ा संपर्क अभियान है। दान के लिए 10 रुपये, 100 रुपये, 1000-1000 रुपये के कूपन होंगे। 2000 रुपये से अधिक दान देने के लिए रसीदें होंगी। 2000 रुपये से अधिक रुपये का दान चेक से देने पर आयकर में राहत मिलेगी। हरियाणा के 6848 ग्रामों में संपर्क होगा। सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं को जोड़ा जाएगा। अभियान के लिए हरियाणा में आठ-दस हजार टोलियां बनाएंगे।

chat bot
आपका साथी