नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगा एसएचओ साहब गीत

हरियाणवी गायक देव कुमार व अन्नू कादयान ने एसएचओ साहब गाने की शूटिग पूरी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के मुलतान तक हरियाणवी रागिनी पसंद की जाती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 09:29 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 09:29 AM (IST)
नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगा एसएचओ साहब गीत
नियमों के पालन के लिए प्रेरित करेगा एसएचओ साहब गीत

जासं, रोहतक : हरियाणवी गायक देव कुमार व अन्नू कादयान ने एसएचओ साहब गाने की शूटिग पूरी की। सेक्टर-3 में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कलाकारों ने कहा कि पाकिस्तान के मुलतान तक हरियाणवी रागिनी पसंद की जाती हैं। हरियाणा में फिल्म पॉलिसी बनने से सिनेमा और संगीत को फायदा मिलेगा। प्रादेशिक भाषा में बनी छह से सात फिल्म सुपरहिट रही हैं। लेकिन, वक्त के साथ सिनेमा कल्चर खोता गया। वर्तमान में अच्छे कलाकार हैं। प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, दुबई तक हरियाणवी संस्कृति का प्रचार-प्रसार हो रहा है। गायिका अन्नू कादयान ने कहा कि एसएचओ साहब बहुत ही प्यारा गाना है। नियमों के पालन के लिए गीत प्रेरित करेगा। गीत का निर्देशन विजय वर्मा ने किया है। नवीन निशू ने लिखा है।

chat bot
आपका साथी