स्व. प्रीतम आहुजा के जीवन से ले प्ररेणा : ज्ञानचंद गुप्ता

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि स्व. प्रीतम आहुआ महान व्यक्तित्व के धनी थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 07:40 AM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 07:40 AM (IST)
स्व. प्रीतम आहुजा के जीवन से ले प्ररेणा : ज्ञानचंद गुप्ता
स्व. प्रीतम आहुजा के जीवन से ले प्ररेणा : ज्ञानचंद गुप्ता

जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि स्व. प्रीतम आहूजा द्वारा दिखाये गए समाज सेवा का मार्ग हमेशा उनका मार्गदर्शन करता रहेगा। हमें उनके जीवन से समाज सेवा प्रेरणा लेनी चाहिए। स्व. प्रीतम आहुजा ने जीवन पर्यंत समाज सेवा के लिए कार्य किया। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता शहीद मदन लाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित स्व. प्रीतम आहुजा की श्रद्घांजलि सभा में उन्हें श्रद्घासुमन अर्पित करने के उपरांत उपस्थित गण को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा विधानसभा सदस्यों की ओर से स्व. प्रीतम आहुजा को श्रद्घांजलि दी। उन्होंने कहा कि श्रद्घांजलि सभा को प्रेरणा सभा के रूप में मनाया जाए तथा सभी को उनके जीवन से समाज सेवा की प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने लगभग 25 वर्ष उनके साथ संगठन एवं समाज सेवा की दिशा में कार्य किया है तथा उन्हें प्रीतम आहुजा से समाज सेवा की प्रेरणा मिलती रही है। उन्होंने कहा कि प्रीतम आहुजा के देहांत से परिवार को अपूर्णीय क्षति हुई है तथा इसके साथ-साथ उनका निधन समाज के लिए भी बड़ी हानि है। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत समर्पण न्यास का गठन किया गया, जिसका अध्यक्ष प्रीतम आहुजा को बनाया गया था तथा उन्हें इस ट्रस्ट का मंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रीतम आहुजा के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ तथा जीवन में उसे काफी सीखने को मिला।

इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, कुलविदर सिक्का सहित स्व. प्रीतम आहुजा के परिजनों में संजय व रोजी आहुजा, प्रकाश व आशा आहुजा, सूरज, सुनील, विनोद, अनामिका व ललित गोगिया, रितू व विनोद मेहत्ता, राघव व चार्वी आदि मौजूद रहें।

chat bot
आपका साथी