हैफेड चौक और आजादगढ़ क्षेत्र में की स्क्रीनिग, पांच मिले संदिग्ध

स्वास्थ्य विभाग निगम व नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी एवं नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से हैफेड चौक व आजादगढ़ में कोरोना मुक्त रोहतक अभियान चलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 07:37 AM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 07:37 AM (IST)
हैफेड चौक और आजादगढ़ क्षेत्र में की स्क्रीनिग, पांच मिले संदिग्ध
हैफेड चौक और आजादगढ़ क्षेत्र में की स्क्रीनिग, पांच मिले संदिग्ध

जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और नारायणी सेना चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से मां दानों देवी धर्मार्थ ट्रस्ट सांघी एवं नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से महामंडलेश्वर डा. स्वामी परमानंद की अगुवाई में हैफेड चौक व आजादगढ़ में कोरोना मुक्त रोहतक अभियान चलाया। अभियान में मुख्य अतिथि प्रधान विजय कुमार सैनी, रेडी-टू-हेल्प सोसायटी एवं विशिष्ट अतिथि व्यापारी नेता गुलशन निझावन व समाजसेवी वत्स रहे।

ट्रस्ट के संस्थापक तस्वीर हुड्डा ने बताया अभी तक लगभग डेढ़ लाख लोगों की स्क्रीनिग की जा चुकी है। इनमें 240 लोग संदिग्ध मिले हैं।

अभियान संयोजक जेपी गौड़ ने बताया बुधवार को 713 लोगों की स्क्रीनिग की गई। जिसमें पांच लोग संदिग्ध पाए गए। अभियान में नवनीत हुड्डा, आशीष सांगवान, वत्स के सहयोग के लिए ट्रस्ट अध्यक्ष सोमबीर शर्मा ने आभार जताया। इस मौके पर सुनिल कुमार, संजय गौड़, सुरेंद्र पंवार, अलीशा खासा, नवनीत हुड्डा, नेहरू युवा केंद्र के समन्वयक आशीष सांगवान, विजय प्रधान, विक्की नांदल का विशेष सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी