सती भाई साई दास संस्था मानसरोवर पार्क में शुरू करेगी 71वां प्याऊ, उद्घाटन में मिलेंगी कई सौगात

जागरण संवाददाता रोहतक अपनी सेवाओं के चलते जिले में चर्चित संस्था सती भाई साई दास संस्था मानसर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Aug 2021 07:43 AM (IST) Updated:Thu, 05 Aug 2021 07:43 AM (IST)
सती भाई साई दास संस्था मानसरोवर पार्क में शुरू करेगी 71वां प्याऊ, उद्घाटन में मिलेंगी कई सौगात
सती भाई साई दास संस्था मानसरोवर पार्क में शुरू करेगी 71वां प्याऊ, उद्घाटन में मिलेंगी कई सौगात

जागरण संवाददाता, रोहतक

अपनी सेवाओं के चलते जिले में चर्चित संस्था सती भाई साई दास संस्था मानसरोवर पार्क में 71वें प्याऊ का संचालन करेगी। संस्था की तरफ से 11 या फिर 14 अगस्त को प्याऊ जनता को समर्पित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान वेंटीलेटर वाली ट्रैवलर एंबुलेंस भी जनता को समर्पित की जाएगी। संबंधित एंबुलेंस गुरुग्राम से तैयार कराई जा रही है।

संस्था के प्रधान नरेश आनंद ने बताया कि 1988 में महंत सतीशदास टिकाना सती भाई कलानौर ने लोगों की मदद के लिए संस्था शुरू की। 1995-1996 में रोहतक में बाढ़ आई तो लोगों की मदद के लिए काम शुरू किए। लोगों की मदद के लिए लंगर व्यवस्था शुरू की। शुरूआत में संस्था से करीब 200 परिवार जुड़े हुए थे। अब संस्था से करीब 500 परिवार जुड़े हुए हैं। मीडिया प्रभारी योगेश अरोड़ा ने बताया कि साल 2001 में गुजरात में आए भूकंप के दौरान मदद के लिए रोहतक से टीम भेजी गई थी। इन्होंने बताया कि साल 2001 में रेलवे स्टेशन पर पहला गैर सरकारी प्याऊ संचालित किया। हालांकि 1995 में सबसे पहला प्याऊ सिविल अस्पताल में खोला गया। इससे पहले भी 70 प्याऊ संचालित हैं। प्याऊ में पानी की आपूर्ति के लिए संस्था के पास 14 टैंकर हैं। इन टैंकरों की मदद से जरूरतमंदों को पानी पहुंचाने का कार्य होता है।

एंबुलेंस एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में मरीजों को पहुंचाने के काम आएगी

संस्था के प्रधान नरेश का कहना है कि कोविड की पहली और दूसरी लहर के दौरान वेंटीलेटर वाली एंबुलेंस की जरूरत महसूस हुई। इन्होंने बताया कि वेंटीलेटर की जिन मरीजों को जरूरत होती है उन्हें एक से दूसरे अस्पताल में जाने में दिक्कतें आती हैं। उद्यमियों, व्यापारियों और दूसरों की मदद से प्याऊ और लंगर सेवा का वर्षों से संचालन हो रहा है। इसी तरह से अब ट्रैवलर एंबुलेंस सेवा शुरू की जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि गंभीर रूप से बीमार व विषम परिस्थितियों में मरीजों को एक से दूसरे अस्पताल में पहुंचाने के दौरान वेंटीलेटर की कमी दूर हो जाएगी। मानसरोवर पार्क वाले प्याऊ में वाटर कूलर रखे जाएंगे।

chat bot
आपका साथी