अनुबंध कर्मचारियों पर दोहरी मार : संजय गाबा

अनुबंध कर्मचारी संघ के राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) यूनियन के राष्ट्रीय सचिव संजय गाबा ने कहा कि पीजीआइएमएस में कर्मचारियों पर दोहरी मार पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 07:46 AM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 07:46 AM (IST)
अनुबंध कर्मचारियों पर दोहरी मार : संजय गाबा
अनुबंध कर्मचारियों पर दोहरी मार : संजय गाबा

जासं, रोहतक : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) यूनियन के राष्ट्रीय सचिव संजय गाबा ने कहा कि पीजीआइएमएस में कर्मचारियों पर दोहरी मार पड़ रही है। एक तो कोरोना के खतरे के बीच ड्यूटी दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ क्वारंटाइन अवधि में घर रहने पर वेतन में कटौती ठेकेदार द्वारा की जा रही है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वे शनिवार को पीजीआइएमएस के विजय पार्क में अनुबंध कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। अध्यक्षता कलावती कांगड़ा ने की जबकि मंच संचालन अजमेर बोहत ने किया।

इंटर के राष्ट्रीय महासचिव रामकरण जी हुड्डा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। कलावती कांगड़ा ने बताया कि अनुबंध पर लगे जो बियरर कर्मचारी है उनका हर महीने वेतन काटा जा रहा है, जो सरासर गलत है।

इस अवसर पर उपप्रधान सतीश बोहत, उपप्रधान जितेंद्र खरब, कैशियर सतीश डुलगच, प्रैस सचिव राजेश चंडालिया, गीता काजल, राजबीर, रमेश, रवि भगवतीपुर, योगेश, सुरेंद्र, मदीना, अनिता, अमित सारसर, नफे सिंह, आशा, नीरज आदि मीटिग में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी