फरमाणा बादशाहपुर के राजकीय प्राइमरी स्कूल के इंचार्ज संजय चोपड़ा राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए चयनित

फरमाणा बादशाहपुर स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल के इंचार्ज संजय चोपड़ा को सम्मानित किया गया?

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:57 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:57 AM (IST)
फरमाणा बादशाहपुर के राजकीय प्राइमरी स्कूल के इंचार्ज संजय चोपड़ा राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए चयनित
फरमाणा बादशाहपुर के राजकीय प्राइमरी स्कूल के इंचार्ज संजय चोपड़ा राज्य शिक्षक अवार्ड के लिए चयनित

संवाद सहयोगी, महम :

फरमाणा बादशाहपुर स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल के इंचार्ज संजय चोपड़ा को राज्य शिक्षक अवार्ड 2019-20 के लिए चयनित किया गया है। वह स्कूल में बतौर इंचार्ज कार्यरत हैं। इससे पहले वर्ष 2009 में फरमाणा खास गांव में कार्यरत थे। स्कूल के वातावरण को सुधारने के लिए खुद से करीब एक लाख रुपये उन्होंने लगा दिए। परिसर में पार्क का निर्माण कराया। शादी में मिले उपहार को स्कूल के कार्यालय में रखवाया। इन्हीं के नेतृत्व में मुखयमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में भागीदारी की। वर्ष 2011 में पहले ब्लाक स्तर व बाद में जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया। इनाम में मिली राशि को स्कूल पर लगाया। वर्ष 2014 में एक बार फिर इसी प्रतियोगिता में जिले में पहला स्थान स्कूल को मिला।

संजय चोपड़ा का ट्रांसफर वर्ष 2016 में फरमाणा बादशाहपुर के प्राइमरी स्कूल में हो गया। यहां स्कूल की हालत दयनीय है। वह बताते हैं कि पेयजल व्यवस्था के लिए अपने पास से 90 हजार रुपये की लागत से पानी की टंकी के लिए कमरा बनवाया। गांव के सरपंच आशिष कुमार की मदद से स्कूल परिसर में इंटरलोकिग टाइल बिछवाई गई। स्कूल में स्टाफ की कमी को देखते हुए गांव के ही दो अध्यापक अपने स्तर पर लगाए। समाजसेवी विजय मित्तल ने इसके लिए विशेष सहयोग दिया। विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रकार के खिलौने स्कूल में उपलब्ध कराए। वर्ष 2016 में वह फरमाणा बादशाहपुर के स्कूल में आए थे। उस समय महज 98 विद्यार्थी ही थे। वर्तमान में विद्यार्थियों की संख्या करीब 250 है। वर्जन :::

संजय चोपड़ा शुरू से ही मेहनती शिक्षक हैं। यह अवार्ड उनकी मेहनत का ही नतीजा है। ऐसे शिक्षकों से सभी को सीखना चाहिए। उन्हें अवार्ड मिलने पर शुभकामनाएं।

- बिजेंद्र हुड्डा, खंड शिक्षा अधिकारी।

chat bot
आपका साथी