सफाई कर्मचारियों ने टाली तीन दिवसीय हड़ताल, फिर भी आंदोलन रहेगा जारी

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है। हड़ताल को स्थगित करके आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 07:00 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 07:00 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों ने टाली तीन दिवसीय हड़ताल, फिर भी आंदोलन रहेगा जारी
सफाई कर्मचारियों ने टाली तीन दिवसीय हड़ताल, फिर भी आंदोलन रहेगा जारी

जासं, रोहतक : हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ ने तीन दिवसीय हड़ताल फिलहाल स्थगित कर दी है। हड़ताल को स्थगित करके आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया है। रविवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत की। वहीं, सरकार का वादा खिलाफी के भी आरोप लगाए।

सम्मेलन में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज के अस्वस्थ होने के कारण उनके हड़ताल टालने के आग्रह पर तीन दिवसीय हड़ताल को स्थगित कर रहे हैं, लेकिन पालिका कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी