देश के 10 शहरों में रोहतक शामिल, जल शक्ति अभियान के तहत सीवरेज-पानी की दिक्कतें होंगी दूर

रोहतक शहर के लिए राहत की खबर है। देश के 10 शहरों में रोहतक को जल शक्ति अभियान में शामिल किया गया है। केंद्रीय टीम ने सर्वे के लिए डेरा डाल दिया है। केंद्रीय टीम सर्वे के दौरान जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सीवरेज बरसाती पानी दूषित पानी की आपूर्ति पानी की लीकेज आदि बिदुओं पर सर्वे करेगी। आउटर कालोनियों में केंद्रीय टीम विशेष तौर से सर्वे करेगी। योजना के तहत साल 2024 तक कार्य होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Apr 2021 05:54 AM (IST) Updated:Fri, 09 Apr 2021 05:54 AM (IST)
देश के 10 शहरों में रोहतक शामिल, जल शक्ति अभियान के तहत सीवरेज-पानी की दिक्कतें होंगी दूर
देश के 10 शहरों में रोहतक शामिल, जल शक्ति अभियान के तहत सीवरेज-पानी की दिक्कतें होंगी दूर

जागरण संवाददाता, रोहतक : रोहतक शहर के लिए राहत की खबर है। देश के 10 शहरों में रोहतक को जल शक्ति अभियान में शामिल किया गया है। केंद्रीय टीम ने सर्वे के लिए डेरा डाल दिया है। केंद्रीय टीम सर्वे के दौरान जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज, बरसाती पानी, दूषित पानी की आपूर्ति, पानी की लीकेज आदि बिदुओं पर सर्वे करेगी। आउटर कालोनियों में केंद्रीय टीम विशेष तौर से सर्वे करेगी। योजना के तहत साल 2024 तक कार्य होगा।

नगर निगम के आयुक्त प्रदीप गोदारा ने बताया कि रोहतक की झोली में बड़ी सौगात है। इन्होंने बताया कि जल शक्ति अभियान का मकसद यही है कि जिन कालोनियों व क्षेत्रों में सीवरेज, पानी, जल निकासी आदि के इंतजाम नहीं हैं वह वहां सर्वे के बाद कार्य होंगे। आयुक्त ने बताया कि केंद्रीय टीम सर्वे का कार्य पूरी तरह से गोपनीय करेगी। फिर भी कोशिश है कि धरातल की हकीकत टीम को पता चलें। इसलिए कोशिश यही होगी कि उच्चाधिकारियों से वार्ता करके नगर निगम के सभी पार्षदों और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करें। बैठक में कहां-कहां क्या संसाधन कम हैं, इसे लेकर धरातल की वास्तविकता सामने आएगी। इन्होंने यह भी बताया कि योजना का दूसरा सबसे बड़ा मकसद है कि बूंद-बूंद पानी की बचत और हर व्यक्ति को पीने के लिए शुद्ध पानी मिल सके। वर्जन

जल शक्ति अभियान के तहत साल 2024 तक हर घर को शुद्ध जल उपलब्ध कराने के साथ ही सीवरेज, पेयजल आपूर्ति की हर समस्या से निजात दिलाने की योजना है। हमारे लिए गर्व की बात है कि रोहतक को देश के 10 शहरों में शामिल किया है, जहां योजना के तहत सर्वे शुरू हुआ है।

प्रदीप गोदारा, आयुक्त, नगर निगम

chat bot
आपका साथी