रोहतक कचरामुक्त शहर, खुले में शौचमुक्त के लिए ओडीएफ प्लस-प्लस

नगर निगम रोहतक को स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के सर्वेक्षण में रोहतक का एक बार फिर डंका बज गया है। नगर निगम रोहतक और नगर निगम गुरुग्राम को संयुक्त रूप से से अवार्ड सेरेमनी में आमंत्रित किया गया है। रोहतक को कचरामुक्त शहरों में शामिल किया गया है। इसी के साथ खुले में शौचमुक्त के लिए ओडीएफ प्लस-प्लस प्रमाणित किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 08:21 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 08:21 PM (IST)
रोहतक कचरामुक्त शहर, खुले में शौचमुक्त के लिए ओडीएफ प्लस-प्लस
रोहतक कचरामुक्त शहर, खुले में शौचमुक्त के लिए ओडीएफ प्लस-प्लस

जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर निगम रोहतक को स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के सर्वेक्षण में रोहतक का एक बार फिर डंका बज गया है। नगर निगम रोहतक और नगर निगम गुरुग्राम को संयुक्त रूप से से अवार्ड सेरेमनी में आमंत्रित किया गया है। रोहतक को कचरामुक्त शहरों में शामिल किया गया है। इसी के साथ खुले में शौचमुक्त के लिए ओडीएफ प्लस-प्लस प्रमाणित किया गया है।

इस बार रोहतक और गुरुग्राम नगर निगम को नई दिल्ली में अवार्ड सेरेमनी में आमंत्रित किया है। विज्ञान भवन नई दिल्ली में यह कार्यक्रम 20 नवंबर को आयोजित होगा। बता रहे हैं कि रैंक उसी दिन तय होगी। नगर निगम ने आयुक्त डा. नरहरि बांगड़ ने बताया कि यह टीम वर्क है। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों ने पूरी मेहनत से काम किया, उन सभी के लिए यह गौरव के पल हैं। इसी तरह से जनता का आभार जताया। कहा कि जनता ने हर स्तर पर सहयोग दिया। इसलिए जो भी बेहतर परिणाम आएंगे इसके लिए जनता के भी सहयोग को हमेशा याद किया जाएगा। पिछले कुछ वर्षों में नगर निगम की रैंक में सुधार हुआ, लेकिन सर्विस लेवल प्रोग्रेस में पिछड़ रहा था। इसलिए इस बिदु पर अधिक काम किया।

तत्कालीन आयुक्त गोदारा ने भी कराया टीम वर्क

तत्कालीन निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा सितंबर के आखिर में ट्रांसफर होकर चरखी-दादरी के उपायुक्त बनाए गए। उन्होंने टीम के साथ धरातल पर उतरकर बेहतर कार्य किए। रोहतक को इस बार अव्वल रैंक आने की आस है, इसलिए तत्कालीन निगम आयुक्त गोदारा के सेवाभाव को लोग याद कर रहे हैं। वहीं, निगम की टीम एक बार फिर से अगले साल यानी स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 की तैयारियों में जुट गया है। 20 नवंबर को रैंक तय होने के बाद आगामी तैयारियों की रणनीति तय होंगी।

शहर में सभी 39 डंपिग जोन किए खत्म

नगर निगम की टीम, अधिकारियों और कर्मचारियों ने खूब पसीना बहाया। शहर में पिछले कुछ साल तक प्रमुख मार्गों, चौराहों के निकट और प्रमुख स्थानों पर डंपिग जोन थे। अब यह डंपिग जोन पूरी तरह से खत्म किए गए हैं। दो साल पहले तक इन डंपिग जोन की संख्या 39 तक थी। अब कचरा घर-घर से उठाने के साथ ही सीधे सुनारिया रोड स्थित सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में कचरा डाला जा रहा है। यहां खाद भी निर्मित करने के लिए प्लांट लगा हुआ है। 2016 की रैंक : 288वीं

2017 की रैंक : 295वीं

2018 : देश में 89वीं रैंक, हरियाणा में दूसरा स्थान

2019 : देश में 69वीं रैंक, हरियाणा में दूसरा स्थान स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 की रिपोर्ट

देश में रैंक : 35वीं

हरियाणा में रैंक : दूसरे स्थान पर

गारबेज फ्री सिटी स्टार रेटिग : वन स्टार

खुले में शौच मुक्त : ओडीएफ प्लस-प्लस इस बार सम्मान समारोह में हरियाणा से रोहतक को आमंत्रित किया गया है। टीम वर्क के साथ काम करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ ही जनता का भी आभार।

मनमोहन गोयल, मेयर, नगर निगम हमारे लिए यह बेहतर पल है। हमें एक पत्र मिला है, जिसमें अवार्ड सेरेमनी में आमंत्रित किया गया है। जिन्होंने शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पसीना बहाया उन सभी को धन्यवाद। हम यहीं नहीं रूकेंगे, आगे भी इससे भी बेहतर मेहनत करते रहेंगे।

डा. नरहरि बांगड़, आयुक्त, नगर निगम रोहतक

chat bot
आपका साथी