निर्बाध गति से चल रहा मंडियों में खरीद का कार्य : डीसी मनोज कुमार

डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि जिले की मंडियों में खरीफ फसल खरीद का कार्य निर्बाध गति से चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:53 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:53 AM (IST)
निर्बाध गति से चल रहा मंडियों में खरीद का कार्य : डीसी मनोज कुमार
निर्बाध गति से चल रहा मंडियों में खरीद का कार्य : डीसी मनोज कुमार

जासं, रोहतक : डीसी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा है कि जिले की मंडियों में खरीफ फसल खरीद का कार्य निर्बाध गति से चल रहा है। शनिवार को रोहतक मंडी में 3841 क्विंटल पीआर धान की खरीद की गई।

कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि कलानौर मंडी में बाजरा की खरीद के लिए 103 किसानों को गेट पास जारी किए गए और 2102 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। उन्होंने बताया कि कलानौर मंडी में अब तक 19813 क्विंटल बाजरे की खरीद की जा चुकी है। सांपला मंडी में 2210 क्विंटल बाजरा खरीदा गया और अब तक सांपला मंडी में 45085 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। सांपला मंडी से 38000 क्विंटल बाजरे की लिफ्टिग भी की जा चुकी है।

वहीं, महम मंडी का विवरण देते हुए उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि आज महम में 26 किसानों को गेट पास जारी करके 602 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। अब तक महम में 31484 क्विंटल बाजरे की खरीद हो चुकी है। महम में 1500 क्विंटल बाजरे की लिफ्टिग भी की गई और अब तक 28050 क्विंटल बाजरे की लिफ्टिग की जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी