असम से आई दुल्हन, पति-सास ने शव नहर में फेंका

चुलियाना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति और सास ने शव को जेएलएन नहर में फेंक दिया। ससुरालियों का दावा कि आत्हत्या कर ली थी पुलिस के डर से पति ने शव को नहर में फेंक दिया। उधर बहन का आरोप है कि दहेज के लिए हत्या कर शव को फेंका गया है। मृतका असम की थी जिसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:47 AM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:47 AM (IST)
असम से आई दुल्हन, पति-सास ने शव नहर में फेंका
असम से आई दुल्हन, पति-सास ने शव नहर में फेंका

संवाद सहयोगी, सांपला : चुलियाना गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति और सास ने शव को जेएलएन नहर में फेंक दिया। ससुरालियों का दावा कि आत्हत्या कर ली थी, पुलिस के डर से पति ने शव को नहर में फेंक दिया। उधर, बहन का आरोप है कि दहेज के लिए हत्या कर शव को फेंका गया है। मृतका असम की थी, जिसकी एक माह पहले ही शादी हुई थी। आइएमटी थाना पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को गांव से ही किसी ने गुप्त सूचना दी है कि गांव चुलियाना निवासी बिजेंद्र उर्फ पप्पू ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। बिजेंद्र का करीब एक माह पहले ही मूलरूप से असम निवासी 29 वर्षीय तन्नू उर्फ अन्नू के साथ विवाद हुआ था। तन्नू की बहन जींद में रहती है, उसी ने बिजेंद्र के साथ विवाह करवाया था। पुलिस ने गांव में जाकर बिजेंद्र को हिरासत में लिया और पूछताछ की। बिजेंद्र ने शव नहर में फेंकने की बात तो कबूल ली, लेकिन हत्या से इन्कार करने लगा। ससुराल पक्ष के सदस्यों से गहनता से पूछताछ की गई तो उन्होंने दावा किया तन्नू ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद परिवार के सदस्य डर गए और बिजेंद्र ने उसके शव को नहर में फेंक दिया। अब इस मामले में कितनी सच्चाई है, यह तो पुलिस जांच में सामने आएगा। उधर, मृतका की बहन ने पुलिस में दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नहर में नहीं मिला विवाहित का शव

पुलिस ने विवाहिता के शव को लेकर आरोपित के साथ निशानदेही की। नहर में जहां से शव को फेंका गया था, उसके आसपास जांच की गई। लेकिन नहर में शव नहीं मिला। पानी के तेज बहाव में शव आगे निकल गया। शव मिलने और इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के सही कारणों का पता लग पाएगा। फिलहाल पुलिस, ससुराल पक्ष व मायके वाले शव की तलाश कर रहे हैं ।

गांव में ही पकौड़े बेचता है पप्पू

पुलिस के मुताबिक बिजेंद्र उर्फ पप्पू गांव में ही पकौड़े की दुकान चलाता है। एक भाई सेना में कार्यरत है। बताया जाता है कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। इसके बाद उसने किसी से संपर्क किया और असम की तन्नू से शादी की। अब ग्रामीणों में शादी को लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। वर्जन

विवाहित की मौत मामले में पति और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। नहर में शव फेंकने में भी दोनों की संलिप्तता सामने आई है। हत्या व आत्महत्या का पता महिला के शव मिलने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हो पाएगा। शव को तलाशा जा रहा है।

कुलदीप सिंह, प्रभारी, आइएमटी थाना

chat bot
आपका साथी