रोहित हत्याकांड में महिला समेत दो अन्य आरोपित गिरफ्तार

सैमाण गांव में हुए रोहित हत्याकांड के मामले में शनिवार को भी महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। मामले में अभी तक चार आरोपित पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया जबकि बाकी तीनों आरोपितों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 08:43 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 08:43 AM (IST)
रोहित हत्याकांड में महिला समेत दो अन्य आरोपित गिरफ्तार
रोहित हत्याकांड में महिला समेत दो अन्य आरोपित गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, महम : सैमाण गांव में हुए रोहित हत्याकांड के मामले में शनिवार को भी महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। मामले में अभी तक चार आरोपित पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि बाकी तीनों आरोपितों को एक दिन के रिमांड पर लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

महम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शमशेर सिंह ने बताया कि सैमाण गांव निवासी जगदीश के मकान में बुधवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिग कर दी थी। इसमें जगदीश के बेटे 22 वर्षीय रोहित की मौत हो गई थी। जबकि उसका जीजा अनेश और गांव का संदीप भी गोली लगने से घायल हो गए थे। जिनका उपचार चल रहा है। पुरानी रंजिश के चलते परिवार के ही लोगों ने यह हमला किया था। जिसमें कई आरोपितों को नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। एसआइ भगत सिंह ने मामले की जांच के बाद आरोपित कुलदीप और उसकी पत्नी बाला को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को आरोपित संदीप अैर पवन उर्फ रमलू को गिरफ्तार किया गया था। महिला पर आरोप है कि जिस समय वारदात हुई उससे कुछ मिनट पहले वह घर के सामने से गाली-गलौच देकर निकली थी। बाला को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जबकि अन्य आरेापितों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में आरोपितों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि कई आरोपित अभी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी