वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी, बीच रास्ते में दम तोड़ रही रोडवेज की बसें

जागरण संवाददाता, रोहतक : देश के सबसे अच्छे रोडवेज में शुमार हरियाणा रोडवेज का रोह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jun 2018 06:34 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jun 2018 06:34 PM (IST)
वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी, बीच रास्ते में दम तोड़ रही रोडवेज की बसें
वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी, बीच रास्ते में दम तोड़ रही रोडवेज की बसें

जागरण संवाददाता, रोहतक :

देश के सबसे अच्छे रोडवेज में शुमार हरियाणा रोडवेज का रोहतक डिपो वर्षो से वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण बसों की मरम्मत तय समय पर सही से नहीं हो पा रही है। जिस कारण रोडवेज की बसें बीच रास्ते में ही दम तोड़ रही है। आए दिन बसों में खराबी के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीते शुक्रवार को बस की मरम्मत में लापरवाही के कारण आगरा जाने वाली बस का ब्रेक लाइ¨नग टूट जाने के कारण बड़ा हादसा होते-होते रूक गया।

वर्कशॉप में 1993 के बाद कर्मचारियों की भर्ती नहीं की गई। मौजूदा समय में वर्कशॉप आइटीआइ के अप्रेंटिस छात्रों के भरोसे चल रहा है। वर्कशॉप में 151 कर्मचारियों के स्वीकृत पद है और मौजूदा समय में केवल 151 कर्मचारी ही कार्यरत है। लिहाजा वर्कशॉप में 36 कर्मचारियों की कमी है। वर्कशॉप में रोजाना 30 के करीब बसें मरम्मत होने के लिए आती है। वहीं डिपो में इस समय बसों की संख्या दो सौ से अधिक है। अधिकारियों ने बताया कि वर्कशॉप में मरम्मत के लिए औसतन एक बस के लिए एक कर्मचारी और एक हेल्पर होना चाहिए, जो नहीं है। इस समय वर्कशॉप में आइटीआइ के 94 से अधिक छात्र अप्रें¨टस के तौर पर काम कर रहे है। वहीं कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण समय पर बसों की मरम्मत नहीं होने से डिपो से बसों का संचालन समय से नहीं हो पाता और रूटों पर बसों की संख्या भी कम हो जाती है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ता है। वहीं वर्कशॉप में कर्मचारियों की कमी के चलने बसों की मरम्मत सही से नहीं हो पा रही है। जिस कारण बीच रास्तें में ही बसें खराब हो जा रही है। वहीं सही से बसों की मरम्मत नहीं होने के कारण आए दिन हादसे होते-होते रूक रहे हैं।

मरम्मत में लापरवाही के कारण पांच बसों की टूटी ब्रेक लाइ¨नग

बसों की मरम्मत में लापरवाही के कारण बीते शुक्रवार को डिपो से सुबह 4.45 बजे आगरा के लिए चली बस जैसे ही आईएमटी चौक के पास पहुंची उसका ब्रेक लाइ¨नग टूट गया। जिस कारण बस में सवार 50 यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को डिवाइडर से टकरा दी। उसके बाद बस रूक गई। जिससे सभी यात्री सुरक्षित बस से उतार लिए गए। वहीं इससे पहले भी बसों की मरम्मत में लापरवाही के कारण पांच और बसों में ब्रेक लाइ¨नग टूटने के मामले हुए है।

----------

बस की ब्रेक लाइ¨नग टूटने की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। यह बात सही है कि वर्कशॉप में कर्मचारी कम और अप्रेंटिस छात्र ज्यादा है लेकिन उसके बावजूद वर्कशॉप में काम अच्छा चल रहा है।

राहुल जैन, जीएम, रोहतक रोडवेज।

chat bot
आपका साथी