जेएलएन नहर को पक्का करने के कार्य का मेयर ने किया निरीक्षण, ओमैक्स के निकट बनेगा 25 फीट चौड़ा रास्ता

जवाहरलाल नेहरू नहर(जेएलएन) को पक्का करने का कार्य तेजी से चल रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 08:51 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 08:51 AM (IST)
जेएलएन नहर को पक्का करने के कार्य का मेयर ने किया निरीक्षण, ओमैक्स के निकट बनेगा 25 फीट चौड़ा रास्ता
जेएलएन नहर को पक्का करने के कार्य का मेयर ने किया निरीक्षण, ओमैक्स के निकट बनेगा 25 फीट चौड़ा रास्ता

जागरण संवाददाता, रोहतक : जवाहरलाल नेहरू नहर(जेएलएन) को पक्का करने का कार्य तेजी से चल रहा है। सब कुछ ठीक रहा तो इसी साल यह कार्य पूरा होगा। नगर निगम के मेयर ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान यह भी तय किया गया है कि ओमैक्स सिटी के निकट करीब 25 फीट का पक्का रास्ता बनाया जाएगा।

नगर निगम के मेयर मनमोहन गोयल ने नहरी विभाग के कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल के साथ निरीक्षण किया। मेयर ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरफ से घोषित रोहतक की जवाहर लाल नेहरू नहर के तल और तटों का कंक्रीट बिछाकर पक्का करने के कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि जेएलएन नहर के तटों पर लाइनिग का कार्य सुचारू रूप से कराया जा रहा है। वार्ड-9 के पार्षद जयभगवान, वार्ड-10 के पार्षद राहुल देसवाल, वार्ड-11 के पार्षद कदम सिंह अहलावत के अनुरोध पर कुछ पक्के रास्ते भी निर्मित करने की योजना है। मेयर ने बताया कि सेक्टर-1, सेक्टर-2, सेक्टर-3 वासियों, ओमैक्स सिटी के वासियों की मांग पर सोनीपत रोड पर बने पुल से लेकर ओमैक्स सिटी पर बने पुल तक 25 फुट चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा। इससे वहां पर रहने वाले वासियों को आवागमन का एक सुगम मार्ग उपलब्ध हो सके। मुख्यमंत्री ने इस मांग को स्वीकृत करते हुए की जनता को सौगात दी है। मुख्यमंत्री की तरफ से नहर के तल और तटों को पक्का करवाने व रास्ता बनाने की इस मांग को स्वीकृत करने पर मेयर ने सभी साथी पार्षदों, और रोहतक की जनता और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया। पक्के रास्ते बेंच और घास लगाने का होगा काम

मेयर ने बताया कि नहर के साथ बनने वाले इस रास्ते मे छह फुट में पेड़, 12 फुट में पक्का रास्ता और बाकी के सात फुट में घास लगाई जाएगी। इसके साथ ही बेंच लगाकर एक स्वच्छ वातवरण का निर्माण किया जाएगा। नहर के पक्का होने से नहर के साथ लगने वाले क्षेत्रों में सीवरेज की समस्या का पूर्ण रूप से समाधान होगा। इससे सेक्टर-1, सेक्टर-2 व सेक्टर-3 के साथ ही ओमैक्स सिटी और गावों की जनता लाभान्वित होगी।

chat bot
आपका साथी