राहत : देर शाम खत्म हुई हड़ताल, बहाल हुई स्वास्थ्य सेवाएं

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल का गतिरोध आखिरकार टूट गया। फोर्डा की ओर से हड़ताल वापस लिए जाने के बाद भी यहां पर हड़ताल जारी थी। दोपहर बाद कुलपति डा. अनिता सक्सेना ने आरडीए पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:54 PM (IST)
राहत : देर शाम खत्म हुई हड़ताल, बहाल हुई स्वास्थ्य सेवाएं
राहत : देर शाम खत्म हुई हड़ताल, बहाल हुई स्वास्थ्य सेवाएं

जागरण संवाददाता, रोहतक : पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में रेजिडेंट डाक्टरों की हड़ताल का गतिरोध आखिरकार टूट गया। फोर्डा की ओर से हड़ताल वापस लिए जाने के बाद भी यहां पर हड़ताल जारी थी। दोपहर बाद कुलपति डा. अनिता सक्सेना ने आरडीए पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया। जिसमें निदेशक डा. गीता गठवाला व एमएस डा. ईश्वर सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में आरडीए पदाधिकारियों ने हड़ताल अवधि को छुटटी एडजस्ट करने व एक सप्ताह का अवकाश रोटेशन वाइज दिए जाने के बाद सहमति बन गई। देर शाम को आरडीए पदाधिकारियों ने विजय पार्क में पहुंच कर एक सप्ताह तक हड़ताल वापस लिए जाने की घोषणा की।

हड़ताल के दौरान मरीजों ने वार्ड छोड़कर घर लौटना शुरू कर दिया था। अधिकांश वार्डों में हड़ताल के कारण इसी प्रकार के हालात बने रहे। वीरवार को देर शाम हड़ताल खत्म होने के बाद रात की शिफ्ट में ही रेजिडेंट डाक्टरों ने वार्डों को संभाल लिय। जिसके बाद वहां पर भर्ती मरीजों ने राहत की सांस ली। इतना ही नहीं आपात विभाग में भी वीरवार को दिन में एक कक्ष तो पूरी तरह से खाली नजर आया।

आज से फिर छुट्टी पर फैकल्टी

शुक्रवार को फैकल्टी सदस्यों को फिर से छुट्टी शुरु हो गई हैं। पहले हाफ में जो चिकित्सक छुट्टी पर थे, वे फिर से छुट्टी पर रहेंगे। इसकी पुष्टि करते हुए निदेशक डा. गीता गठवाला ने बताया कि सिर्फ एक संदेश पर फैकल्टी ने अपनी छुट्टियां रद्द कर तुरंत प्रभाव से मरीजों के हित में ड्यूटी ज्वाइन की, जो कि सराहनीय है। जो मरीजों के प्रति फैकल्टी का सेवाभाव दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कल से दोबारा फैकल्टी सदस्यों की छुट्टियां शुरु हो गई हैं।

सामान्य रहेगी आज से स्थिति : डा. ईश्वर

शुक्रवार से सामान्य तरीके से पहले से ही निर्धारित समय पर ओपीडी चलेगी। वहीं वीरवार की शाम से ही सभी रेजिडेंट चिकित्सक इमरजेंसी व ट्रामा सेंटर सहित सभी विभागों में ड्यूटी पर तैनात हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी