रसोई सेवा की हुई शुरुआत, भोजन का भी रहेगा इंतजाम

जन सेवा संस्थान ने पुराना बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी सेंटर में करोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर गरीब व दिव्यांग लोगों के लिए दिन रात रसोई सेवा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 May 2021 07:36 AM (IST) Updated:Mon, 17 May 2021 07:36 AM (IST)
रसोई सेवा की हुई शुरुआत, भोजन का भी रहेगा इंतजाम
रसोई सेवा की हुई शुरुआत, भोजन का भी रहेगा इंतजाम

जागरण संवाददाता, रोहतक : जन सेवा संस्थान ने पुराना बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी सेंटर में करोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर गरीब व दिव्यांग लोगों के लिए दिन रात रसोई सेवा का आयोजन किया गया। यह जानकारी जन सेवा संस्थान के संचालक महामंडलेश्वर डा. परमानंद महाराज ने दी उन्होंने बताया कि इस महामारी करुणा को लेकर शहर के विभिन्न स्थानों पर दिहाड़ी मजदूर, भिखारी, विकलांग और भूख से मजबूर लोगों के लिए कम्युनिटी सेंटर में विभिन्न समाजसेवी जैसे श्रीमती हिम्मो देवी जैन धर्मार्थ ट्रस्ट के संयोजक नवीन जैन व एलपीएस बोसार्ड के निदेशक राजेश जैन व अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग दिए जाने पर यह रसोई सेवा का आयोजन किया जा रहा है। रसोई सेवा के शुभारंभ पर महामंडलेश्वर विश्वेश्वर, आनंद महाराज, कपिल पुरी महाराज, बाबा करण पुरी महाराज और समाजसेवी राजेश जैन समाज सेवी नवीन जैन ने रसोई सेवक घर का रिबन काटकर व भगवान की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इसके बाद जरूरतमंद व गरीब लोगों को सभी ने भोजन वितरण किया। समाजसेवी नवीन जैन व राजेश जैन ने बताया कि जन सेवा संस्थान के महामंडलेश्वर डा. परमानंद महाराज ने गरीब व असहाय लोगों के लिए दोपहर और शाम का भोजन की सेवा सभी संतों के सानिध्य में दी जा रही है, महामारी के इस दौर में यह सराहनीय कार्य कर रहे हैं। डाक्टर परमानंद ने बताया कि श्रीमती हिम्मो देवी जैन धर्मार्थ ट्रस्ट के संयोजक नवीन जैन ने 31 आक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन, ऑक्सीमीटर, फ्लो मीटर कोरोना के मरीजों को बचाने के लिए सेवा में दी गई है। समाजसेवी राजेश जैन ने करोना के रोगियों के लिए बेड की व्यवस्था व पांच लाख रुपये संस्थान में जरूरतमंद लोगों के लिए दिए हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को भोजन वितरण के पहले दिन महामंडलेश्वर कपिल पुरी महाराज, महामंडलेश्वर विश्वेश्वरा नंद महाराज, महामंडलेश्वर बाबा कर्णपुरी महाराज, समाजसेवी नवीन जैन, राजेश जैन ने पहुंचकर गरीब लोगों को भोजन करवाया। इस मौके पर नवीन, पालिका बाजार के प्रधान गुलशन निझावन, जेपी गौड़, नवनीत हुड्डा, पंकज चावला, जितेंद्र कुमार, शुभम यादव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी