एमडीयू में होगा रंग महोत्सव, बसंत के स्वागत की हो रहीं खास तैयारियां

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में एक बार फिर खास अंदाज में बसंत उत्सव मनाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 06:47 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 06:47 AM (IST)
एमडीयू में होगा रंग महोत्सव, बसंत के स्वागत की हो रहीं खास तैयारियां
एमडीयू में होगा रंग महोत्सव, बसंत के स्वागत की हो रहीं खास तैयारियां

जागरण संवाददाता, रोहतक : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में एक बार फिर खास अंदाज में बसंत ऋतु का स्वागत किया जाएगा। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह की पहल पर गत वर्ष शुरू किए गए रंग महोत्सव का आयोजन इस बार भी होगा। विश्वविद्यालय की युवा कल्याण समिति की बैठक में आयोजन पर मुहर लगी। फिलहाल शेड्यूल तय नहीं किया गया है। लेकिन, बजट पास कर दिया गया है। कुलपति के दिशा-निर्देश पर तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं।

विद्यार्थी कल्याण कार्यालय के निदेशक डा. जगबीर राठी ने बताया कि 40 लाख रुपये का बजट महोत्सव के लिए तय किया गया है। यूथ फेस्टीवल नहीं होने से विद्यार्थियों को निराशा हुई थी, रंग महोत्सव में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। महोत्सव के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के लिए जल्द ही टीम का गठन कर जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी। बता दें कि वर्ष 2020 में एमडीयू में बसंत ऋतु को समर्पित सात दिवसीय रंग महोत्सव का आयोजन पहली बार किया गया था। 29 फरवरी से छह मार्च 2020 तक चले महोत्सव की सराहना बाहरी दर्शकों ने भी की। लोक संस्कृति से रूबरू होगी युवा पीढ़ी

छात्र कल्याण विभाग के डीन प्रो. राजकुमार ने बताया कि महोत्सव में रंग बहार, रंग सृजन, रंग सुर, रंग कलम, रंग रास, रंग व्यंजन और रंग तरंग उत्सव का समागम देखने को मिलेगा। प्रत्येक दिन बसंत के विविध रंग और लोग संस्कृति से युवा पीढ़ी रूबरू होगी। प्रत्येक उत्सव एक विशेष विधा को समर्पित रहेगा। गत वर्ष हुए महोत्सव में रंग बहार कार्यक्रम के तहत हुआ फ्लावर शो विशेष आकर्षण रहा था। विद्यार्थियों और प्रदेशभर से जुटे प्रतिभागियों व दर्शकों ने लोक संस्कृति और हरियाणवी धरोहर को नजदीक से अनुभव किया। फ्लावर शो, पेंटिग वर्कशॉप, लिटरेरी, थिएटर, संगीत और फॉक फेस्ट थीम का फ्यूजन रंग महोत्सव में दिखेगा। विवि में हर तरफ खिले रंग-बिरंगे फूल

एमडीयू परिसर में हर तरफ रंगों को महसूस किया जा सकता है। गेट नंबर एक व दो से प्रवेश करने पर फूलों की महक स्वागत करती है। गेट नंबर एक पर स्वामी दयानंद सरस्वती चौक से यज्ञशाला तक सर्कल, डिवाइडर और फुटपाथ पर फूल लहरा रहे हैं। यज्ञशाला से खेल विभाग और ग‌र्ल्ज हॉस्टल तक दोनों ओर फूलों का ²श्य चित्त प्रसन्न कर देता है। गेट नंबर दो से ग‌र्ल्ज हॉस्टल तक भी फूलों की सेज खिली है। इसी बीच पड़ने वाले रोज गार्डन में विभिन्न किस्म के गुलाब देखे जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी