राजेश आर्य बने रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सिटी के प्रधान

रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सिटी के वार्षिक चुनाव में राजेश आर्य को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। विकास बंसल को सचिव और सुमित गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 07:03 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 07:03 AM (IST)
राजेश आर्य बने रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सिटी के प्रधान
राजेश आर्य बने रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सिटी के प्रधान

रोहतक : रोटरी क्लब ऑफ रोहतक सिटी के वार्षिक चुनाव में राजेश आर्य को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया। विकास बंसल को सचिव और सुमित गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूर्व प्रधान संदीप गर्ग ने रोटरी इंटरनेशनल की परंपरा के अनुसार नवनिर्वाचित प्रधान राजेश आर्य को क्लब का कॉलर पहनाकर आगामी वर्ष का दायित्व सौंपा। इसी प्रकार पूर्व सचिव नरेश गोयल ने नवनियुक्त सचिव विकास बंसल को कॉलर पहनाकर पदभार सौंपा।

कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को जानकारी देते हुए प्रधान राजेश आर्य ने बताया अंशुल पठानिया को असिस्टेंट गवर्नर, गौरव जैन को प्रेसिडेंट इलेक्ट, रितेश सिंहपुरिया को वाइस प्रेसिडेंट, अंकुल गोयल को सह सचिव, अजय गुप्ता को जोनल चेयरमैन बनाया गया। इसी प्रकार सतीश गोयल को क्लब सर्विस, सारांश जैन को कम्युनिटी सर्विस, शेखर बत्ता को वोकेशनल सर्विस, मुकेश गेरा को इंटरनेशनल सर्विस, विवेक गोयल को यूथ सर्विस की जिम्मेदारी सौंपी गई। संजीव पांडे को मेंबर कमेटी चेयरमैन, संजीव धमीजा को वाशिग विग्स, नरेश गोयल को रोटरी फाउंडेशन, राजेश शर्मा को पब्लिक इमेज, अजय जैन को लिटरेसी, लोकेश जैन को प्रोजेक्ट कमेटी चेयरमैन, राकेश गोयल को इवेंट मैनेजमेंट चेयरमैन के पदभार से नवाजा गया। जासं

chat bot
आपका साथी