पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स लेंगे आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा

जागरण संवादददाता, रोहतक : सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 18 सितंबर को जेल भरो आंदोलन मे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 05:13 PM (IST)
पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स लेंगे आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा
पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्कर्स लेंगे आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा

जागरण संवादददाता, रोहतक :

सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 18 सितंबर को जेल भरो आंदोलन में हरियणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन की बुधवार को ¨सचाई विभाग में गेट मी¨टग की। जिसमें जिला और ब्रांच के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार ने की। मंच संचालन कोषाध्यक्ष बालकिशन शर्मा ने किया।

शिव कुमार ने विधानसभा कूच को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों को बधाई दी। पुलिस ने विधानसभा के घेराव में गए कर्मचारियों पर बर्बतापूर्ण लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का प्रयोग किया। इस बर्बतापूर्ण लाठीचार्ज के खिलाफ दमनविरोधी दिवस मनाया है। उन्होंने कहा कि सर्वकर्मचारी संघ के निर्णय के अनुसार 18 सितंबर को जेल भरो आंदोलन, 2 अक्टूबर को सुबह नौ से पांच बजे तक सत्याग्रह आंदोलन, नगर पालिका कर्मचारी संघ की 3, 4 व 5 अक्टूबर को होने वाली हड़ताल और 23 अक्टूबर को कैबिनेट मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन और 15 नवंबर को प्रदेश व्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेगी और सरकार की इस तानाशाही रवैया का मुंहतोड़ जवाब देगी।

इस अवसर पर प्रेम घिलोड़िया, धर्मबीर मलिक, जगरूप मलिक, कामरेड रामकिशन, इन्द्रपाल बतरा, साहब ¨सह नांदल, सत्यवान हुड्डा, नरेश हुड्डा, सुरेन्द्र हुड्डा, राकेश लाकड़ा, सुरेन्द्र पहल, जयपाल शर्मा, जयभगवान, अशोक फौजी, संदीप ढुल, दिलबाग ¨सह दांगी, क्लर्क एसोसिएशन के राज्य प्रधान संदीप राठी ने भी अपने विचार रखें।

chat bot
आपका साथी