रोहतक में बर्खास्त किए गए पीटीआइ में बढ़ रहा आक्रोश

बर्खास्त किए गए पीटीआइ में आक्रोश बढ़ रहा है। बहाली के लिए मुख्यमंत्री से न मिलने के बाद पीटीआइ का धरना रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 07:06 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 07:06 AM (IST)
रोहतक में बर्खास्त किए गए पीटीआइ में बढ़ रहा आक्रोश
रोहतक में बर्खास्त किए गए पीटीआइ में बढ़ रहा आक्रोश

जागरण संवाददाता, रोहतक : बर्खास्त किए गए पीटीआइ में आक्रोश बढ़ रहा है। बहाली के लिए मुख्यमंत्री से न मिलने के बाद पीटीआइ का धरना रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा। लघु सचिवालय के बाहर धरना देकर आंदोलन कर रहे पीटीआइ का कहना है कि उनका यह धरना तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार निर्दोष पीटीआइ को बहाल नहीं करेगी। उधर, हरियाणा राज्य पेंशनर्स समाज ने रविवार को धरना स्थल पर पहुंच कर पीटीआइ के आंदोलन का समर्थन किया। वहीं, आइटीआइ कर्मचारियों ने भी उनके धरने को समर्थन किया है। रविवार को अनशन पर राजेश, धर्मवीर, संजय और नरेश आदि बैठे रहे।

chat bot
आपका साथी