पैरोल पर निकलने के कुछ घंटे बाद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की पैरोल पर जेल से बाहर निकलने के कुछ घंटे बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जो कमरे में मृत हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 07:49 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 07:49 AM (IST)
पैरोल पर निकलने के कुछ घंटे बाद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पैरोल पर निकलने के कुछ घंटे बाद कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

जागरण संवाददाता, रोहतक : हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की पैरोल पर जेल से बाहर निकलने के कुछ घंटे बाद ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जो कमरे में मृत हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

सदर थाना क्षेत्र के सांघी गांव निवासी 40 वर्षीय देवेंद्र पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था, जो फिलहाल गुरुग्राम की भोंडसी जेल में बंद था। कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए वह शुक्रवार को ही पैरोल पर बाहर आया था। रात 11 बजे वह अपने भाई ज्ञानेंद्र के साथ उत्तम नगर स्थित किराये के कमरे पर पहुंचा। रात में दोनों भाई वहीं पर रूके। सुबह होने पर ज्ञानेंद्र अपने भाई देवेंद्र को सोता हुआ छोड़कर किसी काम के लिए चला गया था। सुबह करीब 10 बजे वह वापस कमरे पर पहुंचा। वहां पर देखा तो देवेंद्र मृत पड़ा हुआ था। इसके बाद नया बस स्टैंड चौकी प्रभारी एएसआइ सुरेंद्र वहां पहुंचे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि देवेंद्र नशे का आदी था। पैरोल पर जेल से बाहर निकलते ही उसने नशे की गोलियां खाई थी। फिर शराब भी पी थी। आशंका जताई जा रही है कि अत्याधिक नशे के कारण उसकी मौत हुई है। स्वजनों ने भी इस मामले में किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वर्जन

देवेंद्र शुक्रवार को ही पैरोल पर आया था, जिसे उम्रकैद की सजा हो रखी थी। मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

- इंस्पेक्टर प्रहलाद सिंह, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट

chat bot
आपका साथी