आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तैयार करें गतिविधि कैलेंडर : मुख्य सचिव

जागरण संवाददाता रोहतक मुख्य सचिव विजय वर्धन ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत प्रस्तावित का

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 07:05 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 07:05 AM (IST)
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तैयार करें गतिविधि कैलेंडर : मुख्य सचिव
आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तैयार करें गतिविधि कैलेंडर : मुख्य सचिव

जागरण संवाददाता, रोहतक : मुख्य सचिव विजय वर्धन ने आजादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत प्रस्तावित कार्यक्रम के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी उपायुक्त इन गतिविधियों का कैलेंडर तैयार करें। हरियाणा दिवस की पूर्व संख्या पर प्रत्येक जिला में भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएं। जिसमें देश के स्वतंत्रता संग्राम में प्रदेश वासियों के योगदान और हरियाणा के गठन के बाद अब तक उन्नति को प्रदर्शित किया जाए।

मुख्य सचिव विजयवर्धन वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत प्रस्तावित कार्यक्रमों की उपायुक्तों के साथ समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, जो आगामी 15 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार इस महोत्सव के दौरान आमजन को देश के स्वतंत्रता संग्राम में असंख्य कुर्बानी देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों के योगदान के बारे में जागरूक किया जाए।

आमजन को किया जाएगा जागरूक : डा. अग्रवाल

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. अमित अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव को 15 अगस्त 2023 तक बढ़ा दिया गया है। इस दौरान लोगों को स्वतंत्रता संग्राम तथा देश व प्रदेश की उन्नति के बारे में जागरूक करने के लिए अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या 31 अक्टूबर को भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जायेगी। इसी प्रकार गीता जयंती एवं सूरज कुंड क्राफ्ट मेला इत्यादि के अवसर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम आयोजन को लेकर कमेटी गठित : डीसी

वीडियो कांफ्रेस के उपरांत जिला में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार प्रस्तावित कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार किए जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें ताकि भव्य कार्यक्रम आयोजित हो सके।

chat bot
आपका साथी