दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन की तैयारी

दशहरा पर्व पर रावण दहन की परंपरा को निभाते हुए जिला में अलग अलग स्थानों पर तैयारियां की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:05 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:05 AM (IST)
दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन की तैयारी
दशहरा पर्व पर रावण का पुतला दहन की तैयारी

रोहतक : दशहरा पर्व पर रावण दहन की परंपरा को निभाते हुए जिला में अलग अलग स्थानों पर तैयारियां की जा रही है। हालांकि इस बार पुतलों की लंबाई पांच से 15 फिट तक ही रखी जा रही है। कुछ स्थानों पर तो रावण पुतले भी ले जाए जा चके हैं। हालांकि कोई भी धार्मिक सामाजिक संस्था पुतला दहन करने की अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। लेकिन जानकारों की मानें तो कई स्थानों पर दशहरा पर्व की धार्मिक परंपरा निभाई जाने की संभावना है। ऐसे में रावण का पुतला दहन किए जाने की भी तैयारियां है। उधर, दशहरा पर्व को लेकर अलग अलग स्थानों पर पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है। कोरोना महामारी से बचाव के लिए भीड़ एकत्रित न हो इसके लिए तमाम एहतियात बरती जा रही है।

chat bot
आपका साथी