पुलिस कर्मचारियों के कल्याण की योजना पर जताई खुशी

जागरण संवाददाता रोहतक वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत अधिकारियों की हुडा सिटी पार्क में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 11:45 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 11:45 PM (IST)
पुलिस कर्मचारियों के कल्याण की योजना पर जताई खुशी
पुलिस कर्मचारियों के कल्याण की योजना पर जताई खुशी

जागरण संवाददाता, रोहतक : वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत अधिकारियों की हुडा सिटी पार्क में बैठक हुई। बुधवार को आयोजित हुई बैठक के दौरान सरकार की तरफ से पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए तय नीतियों पर खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री मनोहरलाल और गृहमंत्री अनिल विज का आभार जताया। यह भी कहा कि सरकार ने डायल 112 हरियाणा कंट्रोल रूम के थोड़े समय में ही लागू होने से ज्यादातर महिलाएं एवं वृद्ध व्यक्तियों ने सरकार का आभार जताया। अब थाने-चौकियों में पहुंचे बगैर ही मदद मांगी जा सकती है। संस्था से जुड़े रणधीर भारद्वाज ने बताया कि पुलिस कर्मचारियों के कल्याण के लिए आरडनरी इंस्पेक्टर नीति का स्वागत किया। पुलिस कर्मचारियों की कोविड काल में की गई सेवा पर आधारित पुस्तक अनटोल्ड स्टोरी की भी प्रशंसा की। बैठक के दौरान जयभगवान शर्मा, मास्टर ईश्वर, कृष्ण जेई, सोहनलाल, वेद प्रकाश, चांदराम, हुकुम सिंह, राजेंद्र अजायब, सतबीर, ब्रह्मप्रकाश, अतर सिंह, रोहताश आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी